BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित

सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण आयोजित

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना,

खूंटी: डिजिटल इंडिया के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए अब सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है.

इस क्रम में राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, खूंटी व एसएस हाई स्कूल, खूंटी में अलग-अलग पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर जिले के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षणार्थियों में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका शामिल थे. आज प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन था.

प्रशिक्षण शिविर में कुल 53 शिक्षकों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी दी गयी. इसके तहत सरकारी विद्यालय के बच्चों को ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जोड़ना, ऑनलाइन विषयवार अध्ययन, कंप्यूटर ग्राफिक्स, डिजाइनिंग, कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन फॉर्म भरना जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को दी गईं.

जिले के 13 विद्यालयों में आईसीटी लैब बनाया गया है. शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य सोनल कुमारी गुप्ता, शंकर गुप्ता सहित अन्य मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया.

कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाद अब सरकारी विद्यालयों में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों के बच्चों को भी डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा. कंप्यूटर के माध्यम से अब जंगल और पहाड़ी इलाकों में पढ़ने वाले बच्चे भी कंप्यूटर से ऑनलाइन हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत अन्य विषयों की जानकारी ले सकेंगे.

सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों के मानसिक विकास में तेजी आएगी. साथ ही आईसीटी लैब द्वारा अपने क्लास के सभी विषयों को वीडियो और ऑडियो के माध्यम से देख-सुन सकेंगे. इस तरह बच्चों में संबंधित विषयों को लेकर उत्सुकता के साथ सीखने की क्षमता का भी संवर्धन होगा. स्कूल में ही बच्चे अब इंटरनेट के माध्यम से विश्व की घटनाओं और अन्य चीजों से अवगत होंगे. अब खूंटी के सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी स्मार्ट क्लास में इंटरनेट की दुनिया से अवगत होकर ज्ञान-संवर्धन कर सकेंगे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर खूंटी सतर्क

Next Post

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा, कोरोना वायरस के डर को दूर करने को जरूरी कदम उठाएंगे सरकार व RBI

Next Post
कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा, कोरोना वायरस के डर को दूर करने को जरूरी कदम उठाएंगे सरकार व RBI

कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा, कोरोना वायरस के डर को दूर करने को जरूरी कदम उठाएंगे सरकार व RBI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d