चौपारण प्रखण्ड के झापा पंचायत में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जन शिक्षण संस्थान हजारीबाग के द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें झापा मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इसके तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जो विद्यालय से प्रारंभ हो कर झापा पंचायत भवन में समाप्त हुआ जहां पर स्वच्छ भारत मिशन के चौपारण प्रखण्ड समन्वयक श्री अनिल कुमार पाण्डेय ने छात्रों को सफाई एवं स्वच्छता की जानकारी दी, शौचालय के उपयोग के फायदे के बारे में बताया, जल जमाव से फैलने वाले बीमारियों के बारे में बताया, सोख्ता गढ्ढे के बारे में बताया जिससे जल संरक्षण हो सके।
विद्यालय के प्रधान अध्यापक शोएब अकरम ने आने वाले जल संकट विषय पर चर्चा की और बताया कि इसका कारण हमलोगों के द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना है जिसमें वृक्ष की कटाई सामिल है इसलिए आज हमलोग ये प्रण ले कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए ताकि आने वाले जल संकट से बचा जा सके।
साथ ही छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु दौड़ में प्रथम आये शिवम कुमार, द्वितिय आये उपेंद्र कुमार तथा तृतीय आये पियुष कुमार को उपहार दे कर सम्मानित किया गया।
“कार्यक्रम की समाप्ति जल संरक्षण सपथ दिलाकर की गई।
इस कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान से निदेशक रविश कुमार, प्रशिक्षण समन्वयक राकेश कुमार सिंह, मुकुंद साव, शहजादी खातून, स्वच्छ भारत मिशन हजारीबाग से चौपारण प्रखण्ड समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय, जल सहिया मुंद्रिका कुमारी, नीलम देवी, अनिता देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, पिंकी देवी, पूनम देवी, उषा देवी, सुषमा देवी, नामित देवी, मध्य विद्यालय झापा के प्रधान अध्यापक शोएब अकरम, विजय यादव एवं सुनील शामिल हुए।

