BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIMIM कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, चुनावी रणनीति पर चर्चा

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in Uncategorized
AIMIM कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, चुनावी रणनीति पर चर्चा

AIMIM कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, चुनावी रणनीति पर चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शहर स्थित कोलघट्टी में आयोजित किया गया जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 35 गांव के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एआईएमआईएम के सदर विधानसभा प्रत्याशी नदीम खान को भारी बहुमत से जीत दिलाने को लेकर चर्चा करते हुए चुनावी रणनीति बनाई. विशेष रुप से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति बनाते हुए एक-एक बूथ को मजबूत करने को लेकर विचार रखे.

इस मौके पर एआईआईएम के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही जोश और उमंग के साथ सदर विधानसभा प्रत्याशी नदीम खान के समर्थन में चुनावी दौरे को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के विचारों को जनसंपर्क के दौरान लोगों तक पहुंचाने की बात कही. जिनमें मुख्य रूप से असगरी अंजुम ने नदीम खान के समर्थन में जनसंपर्क अभियान पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के अहम मुद्दों को लेकर हम सभी सदर विधानसभा के सुदूरवर्ती गांव तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के पैगाम को पहुंचाना है और उनके हाथों को मजबूत करते हुए सामाजिक समरसता को कायम करना है और सदर विधानसभा के मजलिस के उम्मीदवार नदीम खान को भारी बहुमत के साथ जीत दिलाकर विधानसभा पहुंचाना है.

विधानसभा प्रत्याशी नदीम खान ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरते हुए कहा कि इस बार हम सभी को एकजुटता के साथ मजलिस के लिए काम करना है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है. इस विधानसभा चुनाव में अहम मुद्दों शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, भ्रष्टाचार और मॉब लिंचिंग जैसे जन आधारित मुद्दों को जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों तक उनके समस्याओं में अहम किरदार निभाते हुए सामाजिक समरसता, संप्रदायिक एकता अमन व शांति और भाईचारे के पैगाम को आम करना है. बहुत ही मजबूती के साथ सभी लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करने के लिए अपने कर्त्तव्य को निभाएं. जिस प्रकार से झारखंड राज्य में भय, भूख भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है इस बार जनता बदलाव चाहती है और बहुत ही सोच समझ के साथ अपने मताधिकार के द्वारा अपना फैसला सुनाएगी. मजलिस के सभी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करते हुए मजलिस का साथ देंगे .

इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य में हर तरफ अराजकता का माहौल व्याप्त है: अभय सिंह

Next Post

विधानसभा चुनाव के लिये झामुमो एवं झाविमो ने किया नामांकन

Next Post
विधानसभा चुनाव के लिये झामुमो एवं झाविमो ने किया नामांकन

विधानसभा चुनाव के लिये झामुमो एवं झाविमो ने किया नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d