BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला (रायडीह): प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह परिसर में रक्तदान शिविर लगाकर रक्त दान किया गया. रक्त दान शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, परियोजना निदेशक आईटीडीए कीर्तिश्री, अपर समाहत्र्ता सुधीर कुमार गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार देव, सिविल सर्जन विजया भेंगरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा रक्तदान करना पुण्य का कार्य है. रक्तदान कर आप किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं और आपका शरीर भी फुर्तीला बना रहेगा.

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह मनीष कुमार की इस सराहनीय पहल के लिए प्रसंशा करते हुए कहा रायडीह प्रखंड के लिए मनीष कुमार ने जो कार्य किया है वो काबिले तारीफ है. कुछ ही दिनों में इन्होंने रायडीह के जनता के लिए एक से बढ़कर एक जनोपयोगी कार्य किया है जो कि इनके बाद आने वाले प्रखंड पदाधिकारियों को एक प्रेरणा के साथ इस कार्य को बरकरार रखने के लिए एक चुनौती भी होगी. उन्होंने रक्तदान के लिए उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए रक्तदाताओं को बधाई दी.

रक्तदान शिविर को परियोजना निदेशक आईटीडीए, सिविल सर्जन, अपर समाहत्र्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला ने संबोधित करते हुए रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा अपने-अपने अनुभव को जनता के साथ साझा किया.

रक्तदान शिविर में रक्तदान के लिए 135 लोगों ने निबंधन कराया जिसमें से 70 लोगों ने रक्तदान किया. इससे पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह मनीष कुमार ने इससे पूर्व प्रखण्ड के आम जनता, समाजसेवी, जनप्रातिनिधिगण, प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया.

रक्तदान शिविर के मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ0 महेंद्र राम, शैलेश कुमार, नरेश कुमार मुंडा, अरुण कुमार, बिश्वनाथ, शिवराज उरांव, गीता कुमारी, मेरी ग्लोरिया टोप्पो, चुमनु उरांव, कमला देवी, विकास कुमार, इंद्रनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह, खुशमन नायक, डॉ0 दिलीप कुमार खेस, आसुतोष तिग्गा, अनमोल कुजूर, राकेश कुमार, सचिदानन्द सिंह, निर्मल कुजूर, संतोष कुमार, विक्की कुमार, जीता उरांव, उर्मिला देवी, सुमन कुजूर, प्रवीण, मनीष कुमार, मनोज एक्का, एडमन इंदवार, अनूप फ्रांसिस कुजूर, सुशील कुमार, दीपक कुमार, संजय सिंह, तस्लीम खान, लालो राय, संतोष भगत, हीरालाल साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण सहित प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

Next Post

जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया, तो जंगल के अस्तित्व में पड़ेगा काफी बुरा प्रभाव: उपायुक्त

Next Post
जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया, तो जंगल के अस्तित्व में पड़ेगा काफी बुरा प्रभाव: उपायुक्त

जंगल के कटाव पर त्वरित कार्यवाही कर नहीं रोका गया, तो जंगल के अस्तित्व में पड़ेगा काफी बुरा प्रभाव: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d