रांची: रांची के पंडरा स्थित विशालाक्षी बैंकेवेट हॉल में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम का उदघाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड के प्रांत प्रचारक रविशंकर जी द्वारा किया गया. रक्तदान शिविर में प्रान्त प्रचारक रविशंकर के साथ कई स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया.
Also Read This: भारतीय चमगादड़ों की दो प्रजातियों में मिली ‘बैट कोरोना वायरस’ की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया ,हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि सहदेव ,हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सुजित सिंह, धनंजय सिंह, भैरव सिंह, नमन भरतिया, शिधार्थ सचीदेव, शुभम कुमार, मोहित चोपड़ा, आनंद गाड़ोदिया, अजय जैसवाल, सोनू कुमार, बिट्टू सिंह, नितेश कुमार पांडे, विवेक भसीन, दीपम बनर्जी, राज कुमार सिंह, बिन्दा वर्णबवाल सहित महानगर के स्वयंसेवक उपस्थित थे.

