BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आय-व्यय कोषांग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
आय-व्यय कोषांग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला:- विकास भवन के सभागार में विधानसभा आम निर्वाचन 2019 के लिए गठित आय-व्यय कोषांग द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की अधिसूचना के साथ ही आय-व्यय कोषांग का कार्य शुरू हो जाता है. जो निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी चलता रहता है.

निर्वाचन के सफल संचालन में इस कोषांग की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण होती है. इस लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के अधिसूचना के साथ ही सामान्य प्रेक्षक सहित विधानसभावार व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की जाती है. जिनके दिशा निर्देश पर व्यय कोषांग द्वारा निर्वाचन में अभ्यर्थी एवं पार्टी द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए किये जाने वाले आय-व्यय के ब्योरा की निगरानी की जाती है. चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए अवैध रूप से पैसों का वितरण, शराब का वितरण सहित विभिन्न प्रकार के उपहार आदि का प्रलोभन दिया जाता है.

इस पर निगरानी आय-व्यय कोषांग के एसएसटी, वीवीटी, एफएसटी टीम के द्वारा रोस्टरवार किया जाता है. गुमला जिले में इस विधानसभा चुनाव में टीम द्वारा सतत निगरानी रखें जाने के कारण इस तरह का कोई भी अवैध मामला प्रकाश में नहीं आया. इसके लिए मैं जिला प्रशासन की ओर से आय-व्यय कोषांग के पूरे टीम को बधाई देता हूं. साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित करता हुं.

इस अवसर पर आय-व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी, एमसीएमसी इकाई के सदस्य सचिव सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी ने विगत विधानसभा आम चुनाव (2014) एवं विधानसभा आम चुनाव 2019 के संदर्भ में आय-व्यय के तहत नये नियमों पर अपने-अपने अनुभव साझा किये.

सम्मान समारोह को उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, डीआरडीए डायरेक्टर हैदर अली सहित निर्वाची पदाधिकारी सिसई सह अनुमण्डल पदाधिकारी बसिया सौरभ प्रसाद, निर्वाची पदाधिकारी गुमला सह अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला जितेन्द्र कुमार देव, निर्वाची पदाधिकारी बिशुनपुर सह भूमि सुधार उप समाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग ने भी संबोधित किया.

सम्मान समारोह में डीआरडीए निदेशक हैदर अली, जिला परिवहन पदाधिकारी मोनिका रानी टुटी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी, वाणिज्य कर उपायुक्त सुभाषिणी पी. टोप्पो सहित तीनो विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मोमेंटों देकर सम्मानित किया.

इसके साथ ही अजय कच्छप, निलेश तिग्गा, राम कुमार मधेसिया (सभी सहायक आय-व्यय पर्यवेक्षक), जयप्रकाश नारायण (वीएसटी सिसई), बसंत कुमार (वीएसटी गुमला), हेमेन्द्र कुमार भगत (वीएसटी बिशुनपुर), वीवीटी सिसई राकेश प्रसाद, सविता रानी, वीवीटी गुमला अरूण कुमार ज्योति व जुली किरण, वीवीटी बिशुनपुर शैलेश कुमार व संजय कुमार, एसएसटी गुमला टीम के रंजन कुमार, संदीप उराँव, एसएसटी सिसई टीम के कृष्ण कुमार यादव, प्रमोद प्रसाद, एफएसटी टीम सिसई के प्रदीप कुमार, जयनाथ उराँव, भीम उराँव, अजय लकड़ा, सौरभ कुमार, लालचन्द्र शेखर, एफएसटी टीम गुमला के राजा राम सिंह मुण्डा, प्रदीप तिर्की, शंकर किण्डो, एफएसटी टीम बिशुनपुर के जितेन्द्र रवि दास सहित उदय कुमार व मुक्तेश्वर राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, घरों में दुबकने को विवश हैं लोग

Next Post

स्टालिन, कनिमोझी समेत कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे

Next Post
स्टालिन, कनिमोझी समेत कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे

स्टालिन, कनिमोझी समेत कई राजनीतिक दिग्गज पहुंचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d