वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों का किया निरीक्षण
संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निदेश
रांची : रांची जिला के सभी प्रखंडों में गुरूवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. वरीय पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंड का दौरा किया एवं मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया.
इस अवसर पर निदेशक एनईपी श्रीपति गिरी ने बेड़ो प्रखंड का दौरा किया. यहां उन्होंने चचकपी एवं पुरिओ पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लिया. चचकपी पंचायत के चचकपी ग्राम में मनरेगा योजना के अंतर्गत खेल मैदान निर्माण का शुभारंभ किया गया. स्थानीय विधायक श्री बंधु तिर्की द्वारा कुदाल चला कर मैदान निर्माण का शुभारंभ किया गया। आपको बताएं कि चचकपी पंचायत में लगभग 200 से अधिक प्रवासी मजदूर आये हैं। उन्हें रोज़गार देने के लिए तीन लाख से अधिक के लागत से खेल मैदान का निर्माण प्रारंभ किया गया है। झारखंड में आये हुए प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने हेतू झारखंड सरकार द्वारा मनरेगा अन्तर्गत बागवानी, खेल मैदान एवं नीलाम्बर- पीताम्बर जल समृध्दि योजना भी चलायी जा रही है, जिसकी कार्य प्रगति का जायज़ा वरीय पदाधिकारी द्वारा लिया गया.
अपर समाहर्ता, रांची सह वरीय पदाधिकारी सिल्ली श्री सत्येंद्र कुमार द्वारा सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के कुल्सुद ग्राम में शिव मंडल का ट्रेंच कम बंड, जितेंद्र मंडल के जमीन पर आम बागवानी कार्य, चेक डैम सिल्ट रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया गया। लूपुंग पंचायत के सिलिडीह में रोशन कुमार के जमीन पर आम बागवानी निर्माण आदि का फ़ील्ड वेरिफिकेशन बीडीओ, सीओ, बीपीओ, सहायक अभियंता कनीय अभियन्ता मुखिया आदि की उपस्थिति में की गई।
एडीएम नक्सल, रांची सह वरीय प्रभारी नामकुम ने प्रखंड के हाहाप ग्राम में लोपोर मुण्डा के जमीन पर मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित योजना, आम बागवानी का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने दुर्गा चरण कावरी के जमीन में डोभा निर्माण का भी निरीक्षण किया.
रोजगार दिवस के अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, रांची सह वरीय प्रभारी खलारी प्रखंड ने क्षेत्र में मनरेगा योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने खलारी प्रखंड के राय में ट्रेंज कम बंड निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया।
जिला सहकारिता पदाधिकारी सह वरीय प्रभारी इटकी श्री मनोज कुमार ने भी रोजगार दिवस पर प्रखंड में मनरेगा के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जॉब कार्ड, श्रम मांगने संबंधी आवेदन प्राप्त किए गए.
ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रोजगार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी की गई। चाडू पंचायत में आयोजित रोजगार दिवस में वरीय पदाधिकारी श्रीमती मेरी मड़की, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया.
कार्यपालक दंडाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी मांडर श्रीमती श्वेता वेद ने प्रखंड के बरगड़ी पंचायत में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ट्रेंच कम बंड निर्माण कार्य और आम बागवानी के कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को कार्य प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
नगड़ी प्रखंड के पंचायत बालालौंग कुदलौग सपारोम में कार्यपालक दंडाधिकारी श्री राकेश रंजन उरांव ने रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ के द्वारा रोजगार दिवस एवं रोजगार सृजन का महत्व बताया गया एवं योजना क्रियान्वयन के सभी दिशा निर्देश दिए गए। कुदलौंग में सुमित तिग्गा का आम बागवानी, सुशील तिग्गा का तालाब निर्माण, चरवा उरांव एवं सोदीन तिर्की का आम बागवानी, अजय केरकेटा का तालाब निर्माण, मुंडा टोली में आम बागवानी का निरीक्षण भी पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान कार्यरत मजदूर कार्यरत सभी नियमों का पालन करते पाए गए एवं 15 नया जॉब कार्ड भी बनाया गया.
रोजगार दिवस पर रातू प्रखंड के वरीय पदाधिकारी द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। जिसमें मनरेगा अंतर्गत रोजगार दिवस एवं मनरेगा के तहत चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया.

