हजारीबाग : सदर प्रखंड के मेरु शिव मंदिर परिसर में रविवार को गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा समारोह का आयोजन किया गया। संघ की मेरु शाखा इकाई द्वारा आयोजित गुरु दक्षिणा समारोह में 15 स्वंयसेवक व आठ बाल स्वंयसेवक शामिल हुए। घ्वज प्रणाम के साथ समारोह प्रारंभ हुआ और प्रार्थना से संपन्न हुआ।
गुरु दक्षिणा संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलिराम हेडगेवार तथा द्वितीय सरसंघ चालक गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के तस्वीर तथा घ्वज पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। मौके पर बतौर मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख अरविंद राणा उपस्थित हुए।
स्वंयसेवकों को संबोधित करते हुए गुरु पूजन की आवश्यकता, समर्पण, संघ, संघ के संस्थापक डा.हेडगेवार के जीवर चरित्र और भारत के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि संघ ने भगवा घ्वज को अपना गुरु माना है। गुरु दक्षिणा गुरु के प्रति समर्पण है । संगठन को चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है। रसीद या चंदा काट कर धन लेने से भ्रष्टाचार हो सकता है, इसलिए संघ ने गुरु दक्षिणा के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपना एक दिन की कमाई संघ को समर्पित करने का आग्रह किया। इसी समर्पण से संगठन संचालित होता है। शाखा प्रारंभ सुभाष कुमार तथा विकिर राजकुमार ने की।
मौके पर ब्रजेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार, आयुष कुमार, शुभम कुमार, सावन, विष्णु, राजीव जी, संतोष कुमार, पवन जी, नीरज सहित संघ के अन्य स्वंयसेवक उपस्थित थे।

