BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला प्रशासन और नगर समाज संगठन (एनजीओ) की संयुक्त कार्य नीति पर कार्यशाला का आयोजन

महिलाओं के बीच में आर्थिक स्वावलंबन करने वाले संगठनों को जनता के साथ संपर्क कर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया.

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in Uncategorized
जिला प्रशासन और नगर समाज संगठन (एनजीओ) कि संयुक्त कार्य नीति पर कार्यशाला का आयोजन

जिला प्रशासन और नगर समाज संगठन (एनजीओ) कि संयुक्त कार्य नीति पर कार्यशाला का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: उप विकास आयुक्त विजया जाधव हजारीबाग द्वारा गुरुवार 7 मई को सूचना भवन में कोविड-19 महामारी के दौरान जिला प्रशासन और नगर समाज संगठन (एनजीओ) कि संयुक्त कार्य नीति पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.

गृह मंत्रालय भारत सरकार और नीति आयोग द्वारा कोविड-19 महामारी के दौर में सरकार और एनजीओ के बीच परस्पर संबंध में और सारे कार्य योजना विकसित किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उप विकास आयुक्त ने हजारीबाग के विविध गैर सरकारी संगठन, समुदाय आधारित संगठन, धार्मिक संगठन तथा किसानों और महिलाओं के बीच में आर्थिक स्वावलंबन करने वाले संगठनों को जनता के साथ संपर्क कर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया.

प्रत्येक जिला के उप विकास आयुक्त इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं और हजारीबाग जिले के लिए सपोर्ट इस संगठन को मदर NGO चिन्हित किया गया है. उप विकास आयुक्त द्वारा सूचना भवन में आयोजित प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कोविड-19 से प्रभावित प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों के साथ काम करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए एवं किसानों के साथ आने वाले दिनों में विविध कार्य तथा मनरेगा में मानव दिवस बढ़ाने हेतु रणनीति बनाई गई. जिला प्रशासन और इन संगठनों द्वारा विविध कार्य जो किए जा रहे हैं जैसे कि वंचित परिवारों की व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सेवाओं से तथा योजनाओं से जोड़ना, महामारी के विषय में प्रसार प्रचार एवं लोक शिक्षण देना, सोशल मीडिया के जरिए आवश्यक सूचना एवं संदेश संप्रेषण करना, लॉक डाउन के नियमों का पालन करने संबंधी प्रोत्साहित करना, ग्राम्/ क्षेत्र मे बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें सूचना देना, क्वॉरेंटाइन सेंटरका प्रबंधन, मास्क (Gloves), हेड गियर, इत्यादि की व्यवस्था, सरकार द्वारा चलाए जा रहे दाल भात केंद्र दीदी किचन और थाने में बनाए जा रहे भोजन केंद्रों की जानकारी, वंचित समुदाय तक पहुंचाना, आहार एवं अन्य सामग्री का वितरण, मनोचिकित्सीय परामर्श, हेल्पलाइन का संचालन, हॉटस्पॉट क्षेत्र में कार्य, राशन संबंधी सरकारी योजना, उज्जवल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, जनधन योजना, प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों के निबंधन एवं घर वापसी के बाद मनरेगा के तहत उनका निबंधन और काम का आवेदन करवाना अन्य विविध योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना, गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच, बच्चों की सुरक्षा, आंगनबाड़ी में पोषाहार का वितरण इत्यादि संबंधी कार्य,संक्रमित एवं संभावित संक्रमित व्यक्तियों के प्रति लांछन या गलत भावनाएं एक बहुत बड़ी समस्या है जिसे दूर करने हेतु समुदाय के प्रभावशाली लोगों को चिन्हित कर उन्हें संभव योगदान प्रदान करना, अफवाह और गलत धारणाओं के प्रति समुदाय को समझाना, इन मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इन क्षेत्रों में काम करने हेतु संगठनों से सहयोग मांगा गया.

माननीय मुख्यमंत्री झारखंड द्वारा मनरेगा अंतर्गत तीन नई योजनाओं का राज्य में शुभारंभ किया गया है जैसे कि नीलाम्बर-पीताम्बर जल समृद्धि योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद फोटो खेल विकास योजना इन तीनों के यशस्वी संचालन हेतु ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले संगठन से सहयोग करने की अपील की गयी. इस कार्यशाला में जिला मनरेगा कार्यक्रम प्रबंधक अनुजा राणा, मदर एनजीओ-सपोर्ट के संचालक तथा हजारीबाग जिले के 43 एनजीओस के प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गौरव जयसवाल आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

औद्योगिक इकाई के संचालन समिति की वैद्यता 30 जून तक बढ़ाई गई

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा पीपीई किट

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा पीपीई किट

स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा पीपीई किट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d