BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीसीएल की बचरा रेलवे साइडिंग में हथियारबंद उग्रवादियों का तांडव

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
सीसीएल की बचरा रेलवे साइडिंग में हथियारबंद उग्रवादियों का तांडव
Share on FacebookShare on Twitter

कोयला लोडिंग में लगे दो डंफर व एक लोडर को किया आग के हवाले

चतरा: चतरा की कोल नगरी पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल के बचरा रेलवे साइडिंग में देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने जमकर तांडव मचाया है. पंद्रह की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने साइडिंग पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. वहीं कोयला लोडिंग में लगे एक लोडर व दो डंफर को आग के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार उग्रवादियों के द्वारा साइडिंग पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई. फायरिंग की आवाज सुनते ही बचरा साइडिंग में कार्यरत सीसीएलकर्मी व असंगठित मजदूर मौके से भाग खड़े हुए. जिसके बाद उग्रवादियों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

घटना के बाद सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ आशुतोष सत्यम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुट गए. घटना के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं सीसीएलकर्मी काफी डरे और सहमे हुए हैं. इधर नक्सलियों के तांडव की सूचना मिलते ही एसपी ऋषभ झा और एएसपी अभियान निगम प्रसाद भी घटनास्थल के लिये रवाना हो गए हैं.

एसपी ने कहा है कि वाहनों के फूंके जाने की जानकारी मिली है. घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है. घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है या अपराधियों ने यह बताना अभी जल्दबाजी होगी. हालांकि सूत्रों की माने तो घटना को अंजाम देने का शक पीएलएफआई नक्सलियों पर किया जा रहा है. क्योंकि पूर्व में भी पीएलएफआई नक्सलियों ने साइडिंग के कांटा घर पर बम फेंक कर दहशत फैलायी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिजली के चपेट में आये लाइनमैन की हुई मौत

Next Post

टाना भक्तों को मिला सत्ताधारी झामुमो की सीता सोरेन का साथ

Next Post
टाना भक्तों को मिला सत्ताधारी झामुमो की सीता सोरेन का साथ

टाना भक्तों को मिला सत्ताधारी झामुमो की सीता सोरेन का साथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d