BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरसंहार से लेकर मॉब लिंचिंग तक अपराधियों का तांडव: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 9, 2021
in Uncategorized
हेमंत सोरेन प्रवासी कामगारों की घर वापसी में बहानेबाजी कर रही है: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी में हुए मॉब लिंचिंग पर जताई चिंता, न्यायिक जांच की  मांग

Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने राजधानी रांची में हुए मॉब लिंचिंग में युवक की हत्या मामले में हेमन्त सरकार पर कड़ा प्रहार किया.

कहा किकरते  हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है. सरेआम घटनाएं हो रही है और सरकार से लेकर प्रसाशन तक मौन धारण कर रखा है. प्रदेश की जनता डर के साये में जीने को मजबूर हैं.

 प्रकाश ने सरकार और प्रसाशन की निष्क्रियता के कारण लोग बेधड़क कानून को हांथ में ले रहे हैं. राजधानी रांची के सघन आबादी वाले  इलाके में 40 से 50 लोगों द्वारा युवक की पिट पिट कर हत्या कर दी गयी. यह प्रशासन तंत्र का फेल होना दर्शाता है. यह शुद्ध रूप से प्रशासनिक विफलता और राज्य में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर युवक की पीट पीट कर हत्या की घटना दर्शाता है कि सुदूरवर्ती इलाकों में क्या हाल होगा. उन्होंने कहा कि यह पहली घटना है जब राजधानी रांची में किसी को पीट पीट कर हत्या कर दी गयी और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों की माने तो पुलिस ने भी कस्टडी में लेकर पिटाई की है. जो कि कस्टोडियन डेथ के समान है. उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति बद से बदतर है. अपराधियों का मनोबल हेमन्त सरकार में सातवें आसमान में है. राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले, हत्या, डायन बिसाही, उग्रवादी घटनाएं, लूट, डकैती के आंकड़े डराने वाले हैं.

कहा कि राज्य की जनता हेमन्त सरकार से ऊब रही है. हालात यह है कि विरोध करने पर यह सरकार वैसे लोगों को ही जेल भेजने का कार्य कर रही है जो लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ मुखर हो रहे हैं.

 प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री केलिये सड़क को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया जाता है किन्तु आम लोगों के लिए पुलिसिया व्यवस्था मरणासन स्थिति में है. इसके लिए सीधे सीधे हेमन्त की सरकार जिम्मेवार है.

मालूम हो कि चोरी के आरोप में राँची के व्यस्तम इलाके अपर बाजार में 40 50 लोगों द्वारा सचिन वर्मा नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामले पर चिंता जताते हुए  दीपक प्रकाश ने न्यायिक जांच की मांग किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि युवक घर का इकलौता कमानेवाला सदस्य था. परिवार को उचित मुआवजा व दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गँगा-सतलज एक्सप्रेस का राँची तक होगा विस्तार

Next Post

सामाजिक और आर्थिक विकास हमारी प्राथमिकता—- मुख्यमंत्री

Next Post
सामाजिक और आर्थिक विकास हमारी प्राथमिकता—- मुख्यमंत्री

सामाजिक और आर्थिक विकास हमारी प्राथमिकता---- मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d