BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नवनियुक्त जीएनएम का उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

by bnnbharat.com
October 6, 2020
in समाचार
नवनियुक्त जीएनएम का उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

– मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना प्रशिक्षण का उद्देश्य

– कोरोना संक्रमण के बचाव संबंधी सभी मानकों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा प्रशिक्षण

अररिया: नवनियुक्त जीएनएम का पांच दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ. सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक जीतेंद्र प्रसाद, केयर इंडिया की डीटीएल पर्णा चक्रवती, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने संयुक्त रूप किया. प्रशिक्षण के संबंध में केयर की सीईएमओएनसी भावना तंवर ने बताया कि प्रशिक्षण के तीन अलग-अलग समूह बनाये गये हैं. एक समूह में नवनियुक्त 12 जीएनएम को शामिल किया गया है. प्रत्येक समूह को पांच दिनों तक जरूरी प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण संबंधी पहले बैच का संचालन 06 से 10 अक्तूबर, दूसरा बैच 12 से 17 अक्तूबर व तीसरा व अंतिम बैच को प्रशिक्षण 19 से 24 अक्तूबर के बीच दिया जायेगा. इसमें नाजिया, पिंकी व अमानत बतौर मेंटर भाग ले रही हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में केयर के नीतीश कुमार भी सक्रिय दिखे.

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशिक्षण का उद्देश्य :

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी अस्पताल अधीक्षक जीतेंद्र प्रसाद ने कहा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है. प्रशिक्षण नवनियुक्त जीएनएम के कार्यकौशल में बढ़ोतरी व क्षमता संवर्द्धन में सहायक सिद्ध होगा. इससे जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व प्रसव के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने व प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के सही देखरेख को बढ़ावा मिल सकेगा. उन्होंने गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण में भाग लेने व इससे प्राप्त अनुभव का बेहतर इस्तेमाल में कार्य के दौरान करने के लिये प्रतिभागियों को प्रेरित किया. इस क्रम में अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने कहा कि नवनियुक्त जीएनएम के सेवा में आने से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना आसान होगा. इससे मरीजों का जांच व उपचार बेहतर तरीके से हो सकेगा.

कार्य की गुणवत्ता में सुधार व कार्यकौशल में बढ़ोतरी के लिये प्रशिक्षण जरूरी :

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केयर इंडिया की डीटीएल पर्णा चक्रवती ने कहा कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कई महत्वपूर्ण पहलूओं को शामिल किया गया है. इसमें नवनियुक्त जीएनएम के पास उपलब्ध जानकारी, उनका कौशल, जरूरी प्रशिक्षण व प्रशिक्षण के उपरांत उनके कार्यकौशल में आये बदलाव पर ध्यान केंद्रित किया जाना है. उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता व कार्यकौशल को बढ़ावा देने के लिये जरूरी प्रशिक्षण अनिवार्य होता है. इसे ध्यान में रखते हुए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. आने वाले समय पर इसका लाभ आम लोगों को उपलब्ध हो सकेगा.

संक्रमण काल में तमाम मानकों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण का आयोजन सराहनीय

कार्यक्रम में सदर अस्पताल के प्रबंधक विकास आनंद ने कहा कि कोविड 19 महामारी के इस दौर में संक्रमण से बचाव के सभी मानकों को ध्यान में रखकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जो सराहनीय है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन केयर इंडिया के सहयोग से किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुष्कर्म की घटना बढ़ी, लोकतंत्र का गला घोंटने की हो रही है कोशिश: रामेश्वर उरांव

Next Post

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Next Post
हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d