BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओरमांझी युवती हत्याकांड: नमक डालकर दफनाया गया था सिर

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
ओरमांझी युवती हत्याकांड: नमक डालकर दफनाया गया था सिर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सिर कटी लाश मामले में पुलिस ने गायब सिर बरामद कर लिया है. यह झारखंड पुलिस के लिए कामयाबी है. बता दें कि पुलिस मामले में लगातार सिर को ढुंढ़ने में लगी थी. जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने युवती की सिर को बरामद कर लिया.

पूरे मामले में बताया जा रहा एसआईटी और पुलिस की टीम चंदवे गांव तालाब और खेत में डॉग स्क्वायड और एफएसएल के साथ पहुंची. सिर की तलाश को लेकर बेलाल की पत्नी और बेटे को भी साथ लेकर पहुंची है पुलिस. चंदवा इलाके में युवती का कटा सिर को नमक डालकर खेत में गाड़ दिया गया था.

बताते चलें कि रांची पुलिस ओरमांझी युवती हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में दिन रात कर दी थी. सोमवार को पुलिस को मामले में अहम सुराग मिला. जिसके बाद मामले में पुलिस को चंदवे ग्राम निवासी शेख बेलाल की सरगर्मी से तलाश है. पुलिस ने उसका सुराग देनेवालों को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की थी. अब तक जो सुराग हाथ लगे हैं, उसके मुताबिक इस कांड का किंगपिन बेलाल ही है.

हालांकि इसकी पुष्टि के लिए बेलाल की गिरफ्तारी जरूरी है. बताते चलें कि चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव के एक दंपती ने सिरकटी लाश की पहचान अपनी बेटी के रूप में की थी. दंपति के अनुसार लाश उनकी बेटी सुफिया परवीन की है जो लगभग दो माह से गायब थी.

पुलिस को दंपति ने बताया था कि उनकी बेटी सुफिया का बचपन में खाना बनाने के दौरान पैर जल गया था. रिम्स में जो शव उन्हें दिखाया गया है, उसके भी एक पैर में जले का निशान है. ऐसे में पुलिस भी अब यह मानकर तहकीकात आगे बढ़ा रही है कि यह लाश सूफिया परवीन की है. सूफिया के माता-पिता का डीएनए जांच के लिए भेजा गया है.

सूफिया परवीन ने लगभग 10 माह पहले बलसोकरा गांव निवासी खालिद के साथ प्रेम विवाह किया था. इसके बाद वह खालिद के साथ बलसोकरा स्थित उसके गांव में रह रही थी. हालांकि खालिद पहले से ही शादीशुदा है. सूफिया परवीन के घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक घर में उसका ससुराल था. यहीं सूफिया के साथ उसकी मोहब्बत हुई और बाद में उसने सूफिया से दूसरी शादी रचा ली.

शादी के बाद पिछले लगभग दो माह से सूफिया और खालिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. जानकारी मिली है कि सूफिया इस बीच शेख बेलाल के संपर्क में आयी और पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी. इसी शेख बेलाल की तलाश अब पुलिस सरगर्मी से कर रही है. पुलिस ने उसकी तस्वीर भी जारी की है.

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि बेलाल का सुराग देनेवालों को उचित पुरस्कार दिया जायेगा. बेलाल पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है. बता दें कि गत 3 जनवरी को पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित जिराबार पलाश पतरा जंगल से एक युवती का सर कटा शव बरामद किया था. उसकी हत्या निर्ममता पूर्वक की गयी थी और उसके निजी अंगों पर धारदार हथियार से जख्म के निशान पाये गये थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ओरमांझी हत्याकांड: आरोपी बेलाल के खेत से लड़की का कटा सिर हुआ बरामद

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक तीन कृषि कानूनों को लागू करने पर लगाई रोक, कमेटी भी बनाई

Next Post
राजस्थान स्पीकर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक तीन कृषि कानूनों को लागू करने पर लगाई रोक, कमेटी भी बनाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d