BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओरमांझी हत्याकांड: आरोपी बेलाल के खेत से लड़की का कटा सिर हुआ बरामद

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
ओरमांझी हत्याकांड: आरोपी बेलाल के खेत से लड़की का कटा सिर हुआ बरामद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ओरमांझी हत्याकांड में युवती का सिर बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने चंदवे ग्राम में आरोपी शेख बेलाल के घर के पास स्थित खेत से युवती का सिर बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर लिया है. जिस युवती की हत्या की गयी है, वह चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव की रहने वाली सूफिया प्रवीण की थी. उसकी हत्या उसके पति शेख बेलाल ने ही की थी.

जानिए कौन है शेख बेलाल–

शेख बेलाल रांची के पिठौरिया थाने इलाके के चंदवे बस्ती का रहने वाला है. पुलिस ने इसकी तस्वीर जारी कर कहा है कि इसकी गिरफ्तारी है सहयोग करें. इसको आश्रय देने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 9 साल पहले पिठौरियो के चंदवे गांव में कुख्यात राजा जावेद उर्फ बंबइया जावेद की हत्या भीड़ ने कर दी थी.

इस मामले में चंदवे गांव के ही मोजिब खान, शेख बेलाल खान, सत्तार खान, शेर अली और बबलू टाइगर उर्फ बबलू मुंडा का नाम सामने आया था. मोजिब खान से रुपये के विवाद में बंबइया की हत्या कर दी गई थी. शेख बेलाल  हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में जेल जा चुका है.

ऐसे चर्चा में आया था शेख बेलाल

2011 में शेख बेलाल तब चर्चा में आया था, जब उसका नाम कुख्यात अपराधी जावेद मुंबइया की हत्या में सामने आया था. जावेद मुंबइया की हत्या रांची के चंदवे इलाके में कर दी गई थी. जावेद मुंबइया मुंबई में रहकर अपराध की वारदातों को अंजाम देता था. साल 2009 में उसने मुंबई के एक हीरा कारोबारी के यहां से एक करोड़ का हीरा लेकर रांची भाग आया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे रांची से दबोचा.

क्या है मामला-

बता दें कि ओरमांझी पुलिस ने 3 जनवरी को जीराबार गांव के पलास पतरा जंगल से युवती की सिरकटी लाश बरामाद की थी. युवती का सिर खोजने के लिए दिनभर पुलिस छानबीन करती रही, लेकिन पता नहीं चला था. युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे. ओरमांझी पुलिस का कहना था कि आसपास के लोगों को मौके पर बुलाकर शव दिखाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था.

पुलिस आशंका जता रही थी कि युवती अपराधियों ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. शव की पहचान नहीं हो पाए इस वजह से सिर को कहीं और ले जाकर फेंक दिया गया होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घूस लेते रंगे हाथ धराया शिक्षा विभाग का क्लर्क

Next Post

ओरमांझी युवती हत्याकांड: नमक डालकर दफनाया गया था सिर

Next Post
ओरमांझी युवती हत्याकांड: नमक डालकर दफनाया गया था सिर

ओरमांझी युवती हत्याकांड: नमक डालकर दफनाया गया था सिर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d