BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओरमांझी हत्याकांड: आरोपी शेख बेलाल ने सीन रीक्रिएशन कर सुनाई नृशंस हत्या की पूरी दास्तान, नहीं दिखा पछतावा

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
ओरमांझी हत्याकांड: आरोपी शेख बेलाल ने सीन रीक्रिएशन कर सुनाई नृशंस हत्या की पूरी दास्तान, नहीं दिखा पछतावा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पत्नी की हत्या करने वाले पति के चेहरे पर इस अपराध का न कोई पछतावा दिखा न सजा की कोई फिक्र. उसने आराम से पुलिस को सारी कहानी बताई और पत्नी की हत्या का सीन रिक्रिएट कराकर पूरा रास्ता दिखाया.

दरअसल, रांची पुलिस गुरुवार को सूफिया परवीन की हत्या के आरोपी शेख बेलाल को लेकर ओरमांझी के जिराबार पलाश पतरा जंगल पहुंची. आरोपी ने चंदवे स्थित घर से शुरुआत कर पुलिस को पूरा रास्ता दिखाया, जहां से वह पहली पत्नी साबो खातून के साथ सूफिया की लाश को जंगल ले गया था. सीन  रीक्रिएशन में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, मुख्यालय डीएसपी नीरज कुमार व कई पुलिस अफसर मौजूद थे. बेलाल पर साबो के साथ मिलकर 2 जनवरी की रात सूफिया की नृशंस तरीके से हत्या का आरोप है.

आरोपी ने की 4 शादियां, 2 बच्चे भी हैं

आरोपी बेलाल के पड़ोसियों ने बताया कि वह अब तक 4 शादी कर चुका है. पहली शादी उसने एलदहातू में रहने वाली एक युवती के साथ की थी. ये शादी कुछ महीने बाद ही टूट गई. उसने दूसरी शादी धुर्वा के नयासराय में की थी, जो ज्यादा दिन नहीं चली और पत्नी अलग हो गई. इसके बाद खुदिया के समीप लाटेवा में उसने तीसरी शादी साबो खातून से की, जिससे दो बच्चे हैं. इस शादी के लगभग 15 वर्ष बाद आरोपी ने सूफिया परवीन से की थी.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

सीन रीक्रिएशन के दौरान ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह एक जघन्य अपराध है. पीड़ित परिजन को जल्द से जल्द इंसाफ मिले, इसके लिए जल्द ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए अपील करेंगे.

नाबालिग बेटे ने को थी हत्या की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, बेलाल के नाबालिग बेटे को घटना की जानकारी थी. पर पिता के डर से वह किसी को कुछ नहीं बता रहा था. हालांकि सिर किस खेत में गड़ा है, इसकी जानकारी उसे नहीं थी. लेकिन सूफिया की हत्या के बारे में उसे रात को ही पता चल गया था. उसे डर था कि किसी को कुछ बताएगा, तो उसकी भी हत्या हो जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय युवा संसद में उपविजेता बनी अयति मिश्रा सम्मानित

Next Post

तरबूज का प्लांटेशन करते नजर आए धोनी, दो एकड़ में होगी खेती

Next Post
तरबूज का प्लांटेशन करते नजर आए धोनी, दो एकड़ में होगी खेती

तरबूज का प्लांटेशन करते नजर आए धोनी, दो एकड़ में होगी खेती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d