BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओरमांझी हत्याकांड: लड़की का कथित प्रेमी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: ओरमांझी में युवती हत्याकांड की गुत्थी 100 घंटे बाद भी पुलिस नहीं सुलझा नहीं पायी है. इसके साथ ही पुलिस को अब तक युवती का गायब सर भी नहीं मिला है. हाल के दिनों में गायब हुई लड़कियों के परिजन भी पुलिस के पास पहुंचे. उनमें से कई लोगों ने शव को भी देखा लेकिन पहचानने से इनकार कर दिया.

हालांकि रांची की ही एक महिला ने शव को देखकर अपनी बेटी होने का दावा किया है. इसके बाद पुलिस अब डीएनए जांच कर यह जानने की कोशिश करेगी की महिला के दावे में कितना दम है. वहीं युवती के डीएनए को एफएसएल में सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि उसका मिलान प्राप्त डीएनए से करवाया जा सके.

डीएनए जांच की तैयारियों के साथ ही पुलिस अपराधियों की तलाश में भी जुटी है. शव को अपनी बेटी का बताने वाली महिला ने पुलिस को एक लड़के का नाम भी बताया था. महिला ने कहा था कि उसकी बेटी अक्सर एक लड़के से घंटों फोन पर बात करती थी. महिला ने दावा किया था कि उसी लड़के ने उसकी बेटी को भगाया था. इसके बाद  पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस उस लड़के से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि ओरमांझी इलाके के साई नाथ यूनिवर्सिटी के पीछे युवती की हत्या के बाद सिर काट कर लाश को ठिकाने लगाने मामले में रांची पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है. आइजी अखिलेश कुमार झा के निर्देश पर इनाम की राशि बढ़ाई गई है. अब हत्यारों का पता बताने वालों को 50 हजार का इनाम मिलेगा. रांची पुलिस की ओर से पहले 25000 का इनाम घोषित किया था. अब दोबारा इनाम की घोषणा करते हुए बताया गया है कि अपराधियों की सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने संबंधित युवती की पहचान के लिए हुलिया की जानकारी दी है.

जिसमें बताया गया है कि युवती की उम्र लगभग 18 से 22 वर्ष के बीच की है। ऊंचाई करीब 5 फीट है, रंग गेहुआ और शरीर की बनावट दुबला पतला है। दाहिने हाथ में और दाहिने पैर में काले रंग का धागा बंधा हुआ है। दाहिना पैर के तलवे पर काला रंग का तिल और दाहिने हाथ के बांह पर काले रंग का तिल पाया गया है। इस हुलिया के जरिए पुलिस की ओर से पहचान की अपील की गई है। रांची पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। रांची एसएसपी का मोबाइल नंबर 94317 06136, ग्रामीण एसपी का मोबाइल नंबर 7250514449, सिल्ली डीएसपी का नंबर 7764066357, ओरमांझी थाना प्रभारी का नंबर 9431706183 जारी किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम के काफिले पर हमला मामले में सुखदेवनगर और कोतवाली थाना प्रभारी सस्पेंड

Next Post

अब तक युवती का नहीं मिला सिर, भाजपा ने साधा निशाना

Next Post
भारत का सांस्कृतिक उद्घोष है मन की बात: दीपक प्रकाश

अब तक युवती का नहीं मिला सिर, भाजपा ने साधा निशाना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d