रांची: झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी राज्य में कोरोना स्पॉट बन चुका है. इस क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हो रही है और 11दिनों में ही इस क्षेत्र कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या आठ पहुंच गयी है.
राजधानी रांची के बीचों-बीच स्थित घनी आबादी वाले हिंदपीढ़ी में 31 मार्च को विदेश से आयी एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया.
तबलीगी जमात में शामिल होकर आयी इस मलेशियाई महिला के साथ विदेश से आये कई अन्य मौलवी और स्थानीय लोगों को भी क्वारंटाइन में भेजा गया.
इसके बावजूद कुछ ही दिन बाद इसी इलाके में 54 वर्षीय एक अन्य महिला के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया और कुछ ही दिन बार उस महिला के घर के पांच अन्य सदस्यों में भी कोरोना संक्रमण पाया.
वहीं शनिवार को इसी इलाके से एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से क्षेत्र में सामुदायिक संक्रमण फैलने की आशंका उत्पन्न हो गयी है.
हिंदपीढ़ी इलाके में प्रतिदिन 30 से 35 संदिग्ध मरीजों का स्वाब लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा जा रहा है. हालांकि आठ मामले को छोड़ कर सैकड़ों रिपोर्ट निगेटिव ही प्राप्त हुआ है.

