रांची: देशव्यापी लॉकडाउन से जनता परेशान है. सरकार लोगों तक हर संभव मदद पहुंचा रही है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने सभी नागरिक और कार्पोरेट से सहयोग करने का अपील की है. सरकार ने कंपनियों से आग्रह किया है कि वे कर्मियों को अधिक से अधिक काम घर से रहकर करने के लिए प्रेरित करे. लॉकडाउन की अवधि में अपनी किसी कर्मी की सैलरी नहीं काटे. वह काम पर नहीं आ सके, तब भी उसे पूरी सैलरी दें.
Also Read This: 24 घंटे में 2000 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार
सरकार के इस आदेश को कुछ प्राइवेट कंपनियां ठेंगा दिखा रही है. सरकार की अपील के विरुद्ध अपने कर्मियों की सैलरी काट रहें है. इसी कंपनी में एक ओसम डेयरी भी है. रांची की यह दुग्ध प्रोडक्ट कंपनी ने अपने कर्मचारियों के मार्च के वेतन में 10% से 35 % तक की कटौती कर ली है. कंपनी ने कर्मियों को ईमेल के जरिये इसकी सूचना दी है.
बतातें चलें कि ओसम डेयरी का प्लांट पतरातू, आरा, जमशेदपुर के चांडिल में है. इसका वार्षिक टर्न ओवर लगभग 10 करोड़ रुपये है. यहां करीब 1000 कर्मी काम कर रहे हैं. इसका मुख्यालय झारखंड की राजधानी रांची के अशोक नगर के रोड नंबर 4 में है.

