नई दिल्ली: देश के 11वें राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का आज जन्मदिन है. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में हुआ था. उनकी जयंती के मौके पर देश के कुछ दिग्गज नेताओं ने उन्हें सलाम किया है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे ने अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत एक वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रीय विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भूलेगा. उनकी जीवन यात्रा लाखों लोगों को ताकत देती है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतरत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर याद किया. उन्होंने लिखा, ‘एक दूरदर्शी नेता और भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों के वास्तुकार, जो हमेशा एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना चाहते थे. विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमर विरासत प्रेरणा का प्रतीक है.’
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलामजी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. 21वीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है. उनके आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. वह युवाओं के प्रेरणासोत्र हैं.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

