लखीसराय: आज लखीसराय के हलसी प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत के प्रतापपुर गांव में जन अधिकार पार्टी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार ने संयुक्त रूप से बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने भाग लिया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की लखीसराय से पार्टी हर हाल में उम्मीदवार देगी और हम सब पुरी शक्ति के साथ जीतने का काम करेंगे.
बैठक में अन्य दल के दर्जनों साथी ने जाप की सदस्यता ग्रहण किया. वहीं जितेन्द्र कुमार प्रतापपुर पंचायत अध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार प्रतापपुर पंचायत सचिव, सुरजित कुमार, मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार मनोनीत किये गये.
जिला अध्यक्ष रंजय सिंह, महासचिव अजय कुमार, प्रदेश सचिव मदन तांती, युवा जिला अध्यक्ष रविकर कुमार, जिला महासचिव राजेश कुमार, मोनु, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती, नीतिश, जिला सचिव नेहरु यादव, मुरारी, लालु, अफताब, पिंटु, विकाश प्रेमी यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि यह केन्द्र सरकार और बिहार सरकार निकमी हैं. कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन की वजह से किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार और गरीब परेशान हैं.
चीन हमारे सेना के जवान को मार रही है. रोज हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं. सत्ताधारी दल डिजिटल रैली में मस्त हैं. इनको जनता की कोई फिक्र नहीं है. जब देश करोना महामारी बीमारी से जूझ रहा था तब सरकार के पास प्रवासी मजदूर को लाने के लिए पैसा और साधन नहीं था और वर्चुअल रैली करने के लिए जगह-जगह LED टीवी लगाने के लिए सरकार के पैसा है.
इससे यही मालुल होता हैं कि गरीबों को बचाने के लिए पैसा नहीं है. अमीरों के लिए है, इसलिए अब जरुरत है इस निकम्मी सरकार को उखाड़ कर फेकने की.

