चांद किशोर,
लखीसराय: जिला अध्यक्ष रंजय कुमार के आदेशानुसार लखीसराय के हलसी प्रखंड के गेरुआ पुरसंडा पंचायत के गेरुआ पुरसंडा बड़ा गांव में जन अधिकार पार्टी की बैठक हुई.
बैठक की अध्यक्षता हलसी प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार एवं प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने भाग लिया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लखीसराय से पार्टी हर हाल में उम्मीदवार देगी और हम सब पुरी शक्ति के साथ जीतने का काम करेंगे.
बैठक में अन्य दल के सैकड़ों साथी ने जाप की सदस्यता ग्रहण किया. वहीं विनोद कुमार को गेरुआपुरसांडा पंचायत अध्यक्ष, दीपक कुमार को गेरुआपुरसंडा पंचायत उपाध्यक्ष, छोटू कुमार, संजीत कुमार, योगी कुमार, अजित कुमार, श्रीराम कुमार, अंकुश कुमार, प्रकाश महतो, मनीष महतो, दिनेश यादव, मलेश्री यादव, मनोनीत किये गये. जिला अध्यक्ष रंजय कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी.
जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि यह केन्द्र सरकार और बिहार सरकार निकम्मी हैं. कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन की वजह से किसान, मजदूर, छात्र, बेरोजगार और गरीब परेशान है. सत्ताधारी दल डिजिटल रैली में मस्त हैं, इनको जनता की कोई फिक्र नहीं है.
जब देश करोना महामारी बीमारी से जूझ रहा था, तब सरकार के पास प्रवासी मजदूर को लाने के लिए पैसा और साधन नहीं था और वर्चुअल रैली करने के लिए जगह-जगह LED टीवी लगाने के लिए सरकार के पैसा है.
इससे यही मालुल होता हैं कि गरीबों को बचाने के लिए पैसा नहीं है. गरीब जनता किसान पर सरकार द्वारा दोहरा मार है. किसानों को अब खेती का समय है, तो यह सरकार डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ाकर अमीरों को और अमीर बनाना चाहती है. इसलिए अब जरुरत है कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ कर फेकने की जरुरत है.

