BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

28 को कांग्रेस स्थापना दिवस पर तिरंगा यात्रा समेत अन्य कार्यक्रम: आलोक दूबे

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
स्पीकर पर दबाव बनाना संसदीय परंपरा के खिलाफ: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने आज परिवार संग चतरा ईटखोरी में मां भद्रकाली की पूजा अर्चना की एवं कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना की . मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना कर उन्होंने राज्य में खुशहाली, अमन,प्रेम,सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए आशीर्वाद मांगा. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव की ओर से मां भद्रकाली को चुनरी चढ़ाया गया एवं राज्य की समृद्धि के लिए मंत्रोचार किया गया.

पूजा अर्चना के उपरांत मीडिया कर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस  कमिटी के प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि 2020 का वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया के लिए मुश्किलों से भरा रहा, इसके बावजूद राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में भी हर जरूरतमंद परिवार को अनाज उपलब्ध कराने और प्रवासी श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन, यात्री बस और हवाई जहाज से वापस घर पहुंचाकर उन्हें गांव-पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया. उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं के बीच राज्य सरकार 29 दिसंबर को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है, इस मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में किसानों के ऋण माफी, नियुक्ति पत्र वितरण समेत अन्य योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास समेत कई नयी योजनाएं भी लांच की जाएगी.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सरकार गठन के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के पहले 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्यभर में तिरंगा यात्रा समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि  135वर्ष पुरानी पार्टी का स्वर्णिम इतिहास रहा है, पार्टी के संघर्ष और गौरवशाली इतिहास से नयी पीढ़ी को अवगत कराने का काम किया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अंग्रेजी शासन में व्याप्त शोषण की तरह राज्यभर के किसान एक बार फिर आंदोलनरत है, किसानों को उनके हक और अधिकार के लिए पार्टी भी संघर्षरत है और इस लड़ाई में कुछेक पूंजीपतियों और उनके सहयोगियों को छोड़ कर सभी कर समर्थन मिल रहा है. राज्य में कांग्रेस गठबंधन सरकार ने भी किसानों को राहत देने के लिए 50 हजार रुपये तक के कर्जमाफी के लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान कर दी है, जबकि मुख्यमंत्री पधुधन योजना के तहत 355 करोड़ और झारखंड राज्य फसल राहत कोष के लिए 100 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्रिसमस की धूम, मिस्सा का ऑनलाइन प्रसारण

Next Post

दुमका का दारोगा घूम रहा था चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पर, सस्पेंड

Next Post
दुमका का दारोगा घूम रहा था चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पर, सस्पेंड

दुमका का दारोगा घूम रहा था चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पर, सस्पेंड

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d