BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रघुवर व सरयू समेत अन्य ने दाखिल किया पर्चा

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in समाचार
रघुवर व सरयू समेत अन्य ने दाखिल किया पर्चा

रघुवर व सरयू समेत अन्य ने दाखिल किया पर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन का पर्चा दाखिल किया.

वहीं उन्हें टक्कर देने के लिए मंत्री पद से त्यागपत्र देने वाले सरयू राय ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया. जबकि झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी के रूप में अभय सिंह ने नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस ने इस सीट से गौरव वल्लभ को प्रत्याशी बनाया है.

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये नामांकन का आज अंतिम दिन रहने के कारण निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्त्ताओं की भीड़ लगी रही.

  • 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी.
  • 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.
  • 7 दिसंबर को विधानसभा के इन 20 सीटों पर मतदान होगा.

नामांकन दाखिल करने के पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां शीतला मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की.

इस मौके पर उनके पुत्र ललित दास और अन्य परिजन और समर्थक भी मौजूद थे. इससे पहले घर से बाहर निकलने पर मुख्यमंत्री ने अपनी बड़ी बहन से आशीर्वाद लिया, वहीं पत्नी रुक्मणि देवी ने तिलक लगाकर नामांकन के लिए विदा किया.

मुख्यमंत्री रघुवर दास नामांकन दाखिल करने के लिए अपने प्रस्तावक के साथ पहुंचे थे. वहीं रघुवर दास के अंदर जाने के कुछ ही मिनट बार सरयू राय भी अपने समर्थकों के साथ निर्वाची कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया.

रघुवर दास ने जमशेदपुर आमबगान मैदान में जनसभा को संबोधित किया और वहां से पैदल यात्रा कर नामांकन करने के लिए निर्वाची कार्यालय पहुंचे.

रघुवर दास के साथ सांसद विद्युतवरण महतो और विधायक साधुचरण महतो भी पहुंचे थे. वहीं सरयू राय ने भी सुबह में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और निर्वाचन कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित बौद्धि मैदान में अपने समर्थकों और कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया और वे भी वहां से पैदल चलकर नामांकन के लिए पहुंचे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने नामांकन दाखिल किया

Next Post

झापा ने कुंदन पाहन का टिकट किया रद्द, निर्दलीय भरा पर्चा

Next Post
झापा ने कुंदन पाहन का टिकट किया रद्द, निर्दलीय भरा पर्चा

झापा ने कुंदन पाहन का टिकट किया रद्द, निर्दलीय भरा पर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d