New Delhi:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सोमवार को विपक्षियों पर इशारों-इशारों में निशाना साधा और कहा कि हमारे लिए विरासत का मतलब है देश की धरोहर, जबकि कुछ लोगों के लिए विरासत का मतलब अपना परिवार और अपने परिवार का नाम होता है.
हमारा ध्यान देश की विरासत और संस्कृति बचाने पर है. प्रधानमंत्री यहां देव दीपावली के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा, हमारे लिए विरासत का मतलब हमारी आस्था, हमारी संस्कृति, हमारे मूल्य. उनके लिए विरासत का मतलब है अपनी प्रतिमाएं, अपने परिवार की तस्वीरें.
हमारे देवी-देवताओं की ये प्राचीन मूर्तियां, हमारी आस्था के प्रतीक के साथ ही हमारी अमूल्य विरासत भी हैं. ये बात भी सही है कि इतना प्रयास अगर पहले किया गया होता, तो ऐसी कितनी ही मूर्तियां, देश को काफी पहले वापस मिल जातीं.

