BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारी सरकार किसानों को समर्पित, नहीं होगा अन्याय: नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
December 15, 2020
in समाचार
नितिन गडकरी का ऐलान, फिलहाल नहीं देना होगा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है उनके द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार करने के लिए तैयार है. नितिन गडकरी ने कहा है कि किसानों को इन कानूनों को समझना होगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को समझाएगी बातचीत के जरिए रास्ता निकालेगी. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘किसानों को तीनों कानूनों पर चर्चा करनी चाहिए, हमारे कृषि मंत्री इसके लिए तैयार हैं. हमारी सरकार गांव, गरीब, मजदूर, किसान के हितों के​लिए समर्पित है, जो भी नए सुझाव वो (किसान) देंगे उसे स्वीकारने के लिए तैयार है. हमारी सरकार में किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा.’ उन्होंने कहा कि कुछ तत्व ऐसे हैं जो इस आंदोलन का फायदा लेकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ‘कुछ तत्व ऐसे हैं जो इस आंदोलन का फायदा लेकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक नेताओं का राजनीति करने का अधिकार है. सही बात राजनीतिक पार्टियां बताएं, किसान संगठन या किसान बताएं हम वो बदलाव करने के लिए तैयार हैं. इस विषय को सब राजनीति से दूर रखेंगे तो किसानों की भलाई होगी.’

अन्ना हजारे पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अन्ना हजारे जुडेंगे (किसान आंदोलन से), क्योंकि हमने किसानों का कोई अहित नहीं किया. किसानों को मंडी में, व्यापारियों को या कहीं अपनी उपज बेचने का अधिकार है.’ गडकरी ने कहा, ‘यदि कोई बातचीत नहीं होती है, तो यह गलतफहमी पैदा कर सकता है. अगर बातचीत होती है तो मुद्दे हल हो जाएंगे, पूरी बात खत्म हो जाएगी. किसानों को न्याय मिलेगा, उन्हें राहत मिलेगी. हम किसानों के हित में काम कर रहे हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाल यौन शोषण मामला: नवाजुद्दीन के भाई ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका

Next Post

पीएम मोदी गुजरात के किसानों से आज करेंगे मुलाकात

Next Post
प्रधानमंत्री ने दी सख्त चेतावनी, चिकित्साकर्मियों के साथ हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं

पीएम मोदी गुजरात के किसानों से आज करेंगे मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d