BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारी सरकार ‘पत्रकारों सहित कोरोना वॉरियर्स’ को देगी 10 लाख का हेल्थ बीमा: ममता बनर्जी

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
हमारी सरकार ‘पत्रकारों सहित कोरोना वॉरियर्स’ को देगी 10 लाख का हेल्थ बीमा: ममता बनर्जी

हमारी सरकार 'पत्रकारों सहित कोरोना वॉरियर्स' को देगी 10 लाख का हेल्थ बीमा: ममता बनर्जी

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाताः देश में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन है. लेकिन, इसके बावजूद भी इस घातक वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार मामले और मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है.

इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने अंग्रिम पंक्ति के कोरोना वारियर्स के लिए 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा की घोषण की है, इसमें पत्रकार भी शामिल हैं.

ममता बनर्जी ने प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर ट्वीट कर कहा, ‘बंगाल में हमारी सरकार ने पत्रकारों सहित अंग्रिम पंक्ति के कोरोना वायरस कर्मियों के लिए 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की है.’

उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में प्रेस चौथा स्तंभ है और उसे निडर होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए. हम पत्रकारों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मान करते हैं. बंगला में हमारी सरकार ने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं.’

Also Read This: अब तक कोरोना के 10 हजार मरीजों को मिल चुकी है अस्पताल से छुट्टी: डॉ हर्षवर्धन

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमित 624 लोगों का इलाज चल रहा है. सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 संबंधी बुलेटिन जारी नहीं किया था. शनिवार को बताया कि 48 घंटे में संक्रमण मुक्त होने के बाद करीब 60 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है.

राज्य में अभी तक कुल 199 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं. इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 4,471 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अभी तक 20,976 नमूनों की जांच की गई है.

देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की संख्या रविवार को 1,301 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 39,980 तक पहुंच गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है. संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब तक कोरोना के 10 हजार मरीजों को मिल चुकी है अस्पताल से छुट्टी: डॉ हर्षवर्धन

Next Post

बेबस मजदूरों से रेल का किराया लेने की खबर बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव

Next Post
बेबस मजदूरों से रेल का किराया लेने की खबर बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव

बेबस मजदूरों से रेल का किराया लेने की खबर बेहद शर्मनाक: अखिलेश यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d