रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका के श्रीश्री 108 दादी श्याम मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति, अमन-चैन, समृद्धि और खुशहाली आए, इसकी कामना की है.
उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम हमारी सरकार करेगी. राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाना सरकार की प्राथमिकता है.
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जिस अपेक्षा के साथ मुझे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास निरंतर करूंगा.

