BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारी पार्टी सही नतीजों का इंतजार करेगी, गलत साबित हो सकते हैं एग्जिट पोल: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
February 9, 2020
in समाचार
हमारी पार्टी सही नतीजों का इंतजार करेगी, गलत साबित हो सकते हैं एग्जिट पोल: प्रकाश जावड़ेकर

हमारी पार्टी सही नतीजों का इंतजार करेगी, गलत साबित हो सकते हैं एग्जिट पोल: प्रकाश जावड़ेकर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद तमाम एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए. इन तमाम एग्जिट पोल के आंकड़ों में कहा गया है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है. लेकिन इन आंकड़ों को भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से खारिज किया है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद कहा कि हमारी पार्टी सही नतीजों का इंतजार करेगी. यही नहीं जावडे़कर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार का गठन करेगी.

जावड़ेकर ने कहा कि एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम में बड़ा अंतर होगा. हम चुनाव के नतीजों का इंतजार करेंगे. लोकसभा चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे. हमने जमीनी हकीकत को देखा है, हमे लोगों का अच्छा समर्थन मिला है, हम 11 फरवरी को सत्ता में आएंगे.

वहीं दिल्ली भाजपा के मुखिया मनोज तिवारी ने भी दावा किया है कि दिल्ली के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और हम दिल्ली में सरकार का गठन करेंगे.

मनोज तिवारी ने ट्वीट करके लिखा कि ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल, मेरी ये ट्वीट संभाल के रखिएगा. भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेककर सरकार बनाएगी. कृपा ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूढ़ें.

बता दें कि आज चुनाव खत्म होने के बाद जो तमाम एग्जिट पोल सामने आए हैं उसमे तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 50 से अधिक सीट दे रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को तकरीबन 10-15 सीटें दे रहे हैं. कांग्रेस की बात करें तो एग्जिट पोल में कांग्रेस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में तकरीबन विफल ही रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिभावक – बाल संवाद (परवरिश-5)

Next Post

गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Next Post
गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d