रामगढ़: जैन युवा महासंघ के सदस्यों ने लॉकडाउन में फंसे लोगों का एवं जो रोज कमाते खात थे उन पर लॉकडाउन के कारण आई विपत्ति को देखते हुए युवा महासंघ के सदस्यों ने संकल्प लिया था कि 14 अप्रैल 2020 लॉकडाउन के दरमियान किसी भी व्यक्ति को रामगढ़ क्षेत्र में भूखा नहीं रहने देंगे.
उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को रामगढ़ क्षेत्र में भूखा नहीं रहने देंगे और अपने संकल्प को पूरा करते हुए आज 19 दिन हो गए हैं. जब जहां किसी को खाने की जरूरत होती थी, वहां खाना पहुंचाते थे और जैन मंदिर के सामने में निरंतर भोजन वितरण का कार्य चलाया गया.
यह कार्य पूरी जैन समाज के सहयोग से युवा महासंघ के सदस्य कर रहे थे. युवा महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र पाटनी, सचिव नरेंद्र छाबड़ा, मीडिया प्रभारी राहुल पाटनी, राजेश चूड़ी वाल, सुशील चूड़ी वाल, नितिन पाटनी संजय से सेठी राजेंद्र चूड़ी वाल, ललित गंगवाल, सुनील छाबड़ा, प्रदीप पाटनी मौजूद थे.

