BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हमारी टीम इस जीत की हकदार थी : टिम पेन

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
हमारी टीम इस जीत की हकदार थी : टिम पेन

Our team deserved this win: Tim Paine

Share on FacebookShare on Twitter

मैनचेस्टर : एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 185 रनों से करारी मात देकर एशेज अपने पास बरकरार रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि उनकी टीम इस जीत की हकदार थी. ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज पैट कमिंस (43 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को मेजबान इंग्लैंड को 185 रनों से करारी शिकस्त देकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.

पेन ने मैच के बाद कहा, “हमने हमेशा शांत रहने की कोशिश की. हेडिंग्ले टेस्ट मैच के बाद पूरे सप्ताह हमने खुद को संभाला और इस जीत की तैयारी की. टीम को वही मिला है, जिसकी वह हकदार थी. मॉर्नस (लाबुशाने) ने गेंद से भी अच्छा काम किया. मैंने अब तक जितने भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देखें हैं, स्मिथ उनमें से एक हैं. इंग्लैंड को दबाव में लाने से खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा था.”

ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार एशेज सीरीज जीती थी और इस बार भी उसने अब 2-1 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बाद अब एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास ही बरकरार रहेगा.

कप्तान ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. इस टीम ने पिछले 12-18 महीनों में बहुत कुछ दिखाया है. यह अब तक एक अविश्वसनीय सीरीज रही है. हम यहां मैच जीतने आए थे ना केवज एशेज बरकरार रखने. अब हम 3-1 से इसका समापन करना पसंद करेंगे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जापान में तूफान फेक्साई में 12 घायल, 9 लाख घरों की बिजली गुल

Next Post

सेंसेक्स में 57 अंकों की गिरावट, निफ्टी में भी 15.75 अंकों की कमजोरी

Next Post
सेंसेक्स में 57 अंकों की गिरावट, निफ्टी में भी 15.75 अंकों की कमजोरी

सेंसेक्स में 57 अंकों की गिरावट, निफ्टी में भी 15.75 अंकों की कमजोरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d