BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

19 राज्यसभा सीटों में भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 मिले, पढ़िये 8 राज्य की पूरी रिपोर्ट

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
19 राज्यसभा सीटों में भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 मिले, पढ़िये 8 राज्य की पूरी रिपोर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • आंध्र प्रदेश की चारों सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की

  • मध्यप्रदेश की दो सीटों पर भाजपा को, एक सीट पर कांग्रेस को मिली जीत,भाजपा से सिंधिया और सुमेर जीते तो कांग्रेस से दिग्विजय

  • राजस्थान में कांग्रेस को दो सीटें मिली और भाजपा एक सीट जीती, राजस्थान में कांग्रेस से वेणुगोपाल और डांगी जीते, भाजपा से राजेंद्र गहलोत

  • मेघालय की एक राज्यसभा सीट पर एमडीए के डॉ. डब्ल्यूआर खरखुली जीते

  • झारखंड में एक सीट झामुमो तो दूसरी भाजपा के खाते में, कांग्रेस खाली हाथ

  • मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट भाजपा के खाते में गई

  • मिजोरम की एकमात्र सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत तर्ज की

  • गुजरात की चार सीटों में से तीन भाजपा के खाते में, एक पर कांग्रेस जीती

नई दिल्ली: देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान पूरा होने के बाद परिणाम आ गए हैं. भाजपा के खाते में आठ तो कांग्रेस को भी चार सीटें मिली हैं.

पिछली बार की बात करें तो भाजपा को 9 और कांग्रेस के खाते में छह सीटें आई थीं. पिछले बार के मुकाबले भाजपा को एक और कांग्रेस को 2 सीट का नुकसान हुआ है.

  • आंध्र प्रदेश: यहां वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है.
  • मध्यप्रदेश: भाजपा ने दो और कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई है.
  • राजस्थान: कांग्रेस को दो और भाजपा को एक सीट मिली है.
  • झारखंड: दो सीटों में एक झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में गई तो दूसरी सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की.
  • मेघालय: मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस के डॉ. डब्ल्यूआर खरलुखी ने जीत दर्ज की.
  • मणिपुर: एक राज्यसभा सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है.
  • मिजोरम: एक सीट पर हुए चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है.
  • गुजरात: चार सीटों में से तीन पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, तो एक कांग्रेस के खाते में आई है. गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने वोट नहीं डाला, जिसका फायदा भाजपा को मिला.

बता दें कि राज्यसभा की 19 सीटों में आंध्रप्रदेश की 4, गुजरात की 4, मध्यप्रदेश में 3, राजस्थान में 3, झारखंड में 2 और मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में एक-एक सीट पर मतदान हुआ.

पहले ये चुनाव इस साल 26 मार्च को होने थे, लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रसार के कारण भारतीय निर्वाचन आयोग ने ये चुनाव की तिथि आगे बढ़ाकर 19 जून कर दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्र नेता के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद, AISA नेता समेत 11 गिरफ्तार

Next Post

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- हमारे जवान क्यों मारे गए ?

Next Post
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- हमारे जवान क्यों मारे गए ?

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- हमारे जवान क्यों मारे गए ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d