BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी के एक गांव में फैला बीमारी का प्रकोप, 70 फीसदी लोग हुए बीमार

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in समाचार
यूपी के एक गांव में फैला बीमारी का प्रकोप, 70 फीसदी लोग हुए बीमार
Share on FacebookShare on Twitter

उत्‍तर प्रदेश में लगातार डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है. लगातार डेंगू से मौते हो रही है. वहीं यूपी के कासगंज जिला के एक गांव में बीमारी का बड़ा प्रकोप सामने आया है. जहां पिछले पांच दिन में तीन लोगों की मौत हो गई और गांव में 70 फीसदी लोग बीमार पड़े हुए हैं. यह मामला कासगंज शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव भैंसोरा खुर्द का है. पांच हजार के आबादी बाले इस गांव में बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. वैसे अधिकतर लोगों को डेंगू होने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक प्रधान की खबर पाकर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्‍प लगाकर जांच परीक्षण शुरू कर दिया है. गांव के प्रधान रामदीन ने बताया कि पिछले पांच दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें मुन्नीलाल, आरती और शालू नाम की महिला शामिल है. जबकि गांव 70 प्रतिशत लोग अभी भी बीमारी के चपेट में हैं. यही नहीं, यहां के कई लोग अलीगढ़, आगरा और दिल्ली के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं. बीमारी के चलते गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है. जिसकी वजह से लोग एक दूसरे के घरों में जाने से कतरा रहे हैं. यही नहीं, स्कूल भी बंद पड़े हुए हैं.

चिकित्सकों के मुताबिक मरीजो में प्लेट कम हो रही हैं. जबकि कुछ मरीज वायरल फीवर के शिकार हैं. फिलहाल चिकित्सकों ने तीन घंटे में तीन सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण किया है. हालांकि असल सवाल तो यह है कि बीमारी ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. लेकिन स्वास्थ्य विभाग को कोई भनक तक नहीं लगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कहां एडजस्ट होंगे भाजपा में शामिल होनेवाले दूसरे दलों के दिग्गज

Next Post

BREAKING: भारत निर्वाचन आयोग करेगा आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा, 4 चरणों में चुनाव के संकेत

Next Post
BREAKING: भारत निर्वाचन आयोग करेगा आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा, 4 चरणों में चुनाव के संकेत

BREAKING: भारत निर्वाचन आयोग करेगा आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा, 4 चरणों में चुनाव के संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d