बेतिया पश्चिमी चम्पारण: चीन द्वारा एलएसी पर लगातार नापाक हरकतें की जा रही हैं. सोमवार की रात पहले चीन द्वारा भारतीय जवानों पर किए गए हमले और इसमें वीर सैनिकों की शहादत को लेकर बेतिया एमजेके कॉलेज परिसर में गुरुवार को युवाओं में चीन के प्रति भारी आक्रोश देखा गया हैं.
युवाओं ने प्रण करते हुए जहां चीन को सबक सिखाने की मांग की है वहीं लोगों से खुद भी चाइनीज सामान के बहिष्कार का ऐलान किया है. युवाओं का कहना था कि मार्केट में चाइनीज वस्तुओं के आने से देश की अर्थव्यवस्था न केवल कुंद पड़ रही है, बल्कि छोटे व मझोले उद्योग चलाने वाले लोगों का व्यापार भी डूब रहा है.
ऐसे में हम सभी देशवासियों की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी मिलकर चीन के सामानों का बहिष्कार कर उसे सबक सिखाने का काम करें. इस प्रदर्शन में मनीष कश्यप, प्रिंस, सत्यम, आदित्य और अनेकों युवा मौजूद थे.

