शशिभूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: बाराबंकी के त्रिलोक पुर ग्राम पंचायत हबीबपुर के कोटेदार ने कार्ड धारकों को मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण नही किये जाने से उपभोक्ता काफी परेशान है. पीड़ित कार्ड धारकों ने जिला अधिकारी से जांच कराकर कार्यवाही की गुहार लगाई है.
विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत रोटी गांव मजरा हबीबपुर में इस माह सरकार द्वारा कार्ड धारकों को मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न वितरण नही किया गया है. जिस पर आक्रोश कार्ड धारक अशोक कुमार, प्रमोद कुमार,अमर जीत सिंह,शिवम मिश्रा, जसपाल,मालती देवी ने शिकायत पत्र में कहा है कि इस बार कोटेदार रोशन लाल द्वारा खाधान्न नहीं दिया गया हैं.
अब कोटेदार कहते है कि इस माह खाधान्न का स्टाक खत्म हो चुका है. जिस पर उपभोक्ताओं ने जिला अधिकारी से जांच कराकर कार्यवाही की गुहार लगाई है.

