लखीसराय : लखीसराय भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सेनीको द्वारा संघर्ष में 20 भारतीय जवान के शहीद होने के कारण आक्रोश सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें चीन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया. चीन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी के साथ चीनी उत्पादन का बहिष्कार का संकल्प लिया गया. एवं चीन को मुंहतोड़ जवाब देने का भी संकल्प लिया गया. क्षेत्र के युवाओं में चीन के प्रति काफी आक्रोश देखा गया. यह आक्रोश चीन से बदला लेने एवम् 20 जवानों का बलिदान नहीं सहेगा हिंदुस्तान. चीनी सामानों का बहिष्कार करो.आदि नारे लगाए गए.एवम् साथ ही युवाओं ने संकल्प व्यक्त किया कि चीन को सबक सिखाने में सरकार के प्रत्येक निर्णय के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हैं.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी कुमार गौरब के द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष चुन्नू कुमार के द्वारा किया गया. इस सभा में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा , अमित कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति पिंकी कुशवाहा जी भाजयुमो प्रखण्ड महामंत्री हरेराम कुमार,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय पासवान भाजपा मंडल महामंत्री राजपति महतों, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह जी, राजा राम यादवआदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.

