रांचीः झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में सोमवार को कृषि कानून पर सदन के बाहर की खिच-खिच जारी है. विधानसभा में आज दूसरी पाली में केंद्र सरकार के नए कृषि कानून और महंगाई पर चर्चा होनी है भाजपा विधायक विरंची नारायण ने कहा कि संसद में पारित कानून पर विधानसभा में चर्चा कराना असंवैधानिक है अभी यह मौका है स्पीकर को ऐसा होने से रोकना चाहिए. दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चर्चा जरूरी है. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोबिन हेंब्रम अपनी ही सरकार के निर्णय के खिलाफ आज विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे उन्होंने गोड्डा के उप विकास आयुक्त को हटाने की मांग की है लोबिन हेंब्रम ने कहा कि एक वक्त पहले जिले में आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन हुआ था लेकिन आज तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं प्रदान किया गया.

