BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले को चिन्हित कर किया जाएगा सम्मानित

by bnnbharat.com
January 10, 2020
in Uncategorized
उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले को चिन्हित कर किया जाएगा सम्मानित

उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले को चिन्हित कर किया जाएगा सम्मानित

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में प्रखण्ड प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के बीच बैठक हुई.

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रायडीह सह सहायक समाहर्त्ता मनीष कुमार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2020 रायडीह प्रखण्ड परिसर में धूमधाम से मनाया जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष जनकल्याण के लिए बेहतर कार्य/सेवा करने वाले प्रखण्ड पदाधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले को चिन्हित कर सम्मानित किया जाएगा.

बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम प्रखण्ड कार्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा एवं बाजार चौक पर स्थित बख्तर साय एवं मुंडन सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडोतोलन कार्यक्रम किया जाएगा।

प्रखण्ड मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न स्कूल, सामुदायिक अस्पताल, थाना आदि स्थलों में सुबह 07:40 से लेकर 09:45 के बीच झंडोतोलन किया जाएगा. निर्धारित सभी स्थलों पर झंडा फहराने के बाद प्रखण्ड परिसर में झंडोतोलन किया जाएगा. झंडोतोलन के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा जिसमें स्कूली बच्चे, प्रखण्ड प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं आम जन भाग ले सकते हैं.

कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, लोक गीत, लोक नृत्य, पेंटिंग, घड़ा फोड़, रस्सा कस्सी, दिवार लेखन, निबन्ध, भाषण आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किये जायेंगे. आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे या वर्ग प्रथम एवं द्वितीय में पढ़ने वाले विद्यार्थी के लिए फैंसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. फैंसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. अन्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ढाई लाख रुपए की कीमती लकड़ी जब्त

Next Post

नाबालिक दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
नाबालिक दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d