BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद, दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद, दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस

निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद, दूल्हे ने काट दी दुल्हन के हाथ की नस

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे. दरअसल, यहां निछावर को लेकर वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान दूल्हे ने धारदार हथियार से दुल्हन की हाथ की नस काट दी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. देखते ही देखते दुल्हन के घर वालों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. जिसमें दूल्हे सहित करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

मामला सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर का है. बताते हैं कि लखीमपुर खीरी के मेला मैदान के रहने वाले बाबू के बेटे छोटू की बारात लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया प्रहलादपुर के रहने वाले बदलू के घर शुक्रवार को आई थी. जहां पर निछावर देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. इसी बीच दूल्हा छोटू घर के अंदर पहुंच गया जहां उसने दुल्हन पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से उसके हाथ की नस काट दी. जिसमें दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई.

बेटी को घायल देख पिता सहित घर के अन्य सदस्य आग बबूला हो उठे और बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में दूल्हे सहित दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए.

वहीं, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस ने दूल्हा दुल्हन सहित सभी घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली. अगर कोई प्रार्थना पत्र देगा तो जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अचानक भारत ने क्यों बंद की पड़ोसी देश की सीमाएं

Next Post

काश चीजें मिल-जुलकर सुलझा ली जातीं : सचिन पायलट

Next Post
काश चीजें मिल-जुलकर सुलझा ली जातीं : सचिन पायलट

काश चीजें मिल-जुलकर सुलझा ली जातीं : सचिन पायलट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d