बिहार: तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के रण में सभी नेता जुटे हैं. इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी तौसीफ आलम के पक्ष में कॉलेज चौक में एक चुनावी सभा को संबोधित किया.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए और एमआईएम पार्टी पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि हैदराबाद में शाहीनबाग जैसा आंदोलन क्यों नहीं हुआ? उस वक्त ओवैसी कहां थे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि लालू प्रसाद के नाम पर चुनाव जीत कर भाजपा से हाथ मिलाने वाले नीतीश कुमार को दस नवंबर को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार फेंकना है. बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार तौसीफ आलम के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो दस लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी.

