BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजधानी रांची में गरजे ओवैसी, कहा, जब तक जान में जान है बीजेपी और आरएसएस का करता रहूंगा विरोध

by bnnbharat.com
September 24, 2019
in Uncategorized
राजधानी रांची में गरजे ओवैसी, कहा, जब तक जान में जान है बीजेपी और आरएसएस का करता रहूंगा विरोध

Owaisi said thundering in the capital Ranchi, as long as I am alive, I will keep opposing BJP and RSS

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • मुसलमानों को दिया उठो, जागो और बदलो का नारा.

  • तबरेज की पत्नी को ओवैसी ने दिया भरोसा.

  • पोस्टर पर कालिख पोती, थाने में शिकायत.

  • कांग्रेस-झामुमो औरविपक्षी दल वोट कटवा.

  • अमेरिकी कंपनी टेलुरियन में तकरीबन 17 हजार करोड़ रुपए का निवेश

रांचीः एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की धमक आखिरकार  झारखंड में हो ही गई. पहली बार रांची पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, झारखंड में साढ़े चार साल में डायन बिसाही के नाम पर 18 महिलाओं की मॉब लीचिंग हुई है. पीएम बताएं झारखंड में ऐसा क्या हो रहा है. 2024 तक पीएम पूरी दुनिया की यात्रा कर चुके होंगे. सिर्फ चांद पर जाना बाकी रह जाएगा. जब तक जान में जान है बीजेपी और आरएसएस की मुखालफत करता रहूंगा. अब बराबरी की बात होगी, गुलामी की नहीं. भीख नहीं मांगेंगे, हक लेंगे. ओवैसी मंगलवार को बरियातू पहाड़ी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

कार्यकर्ताओं में भरा जोशकार्यकर्ताओं ने जोश भरते हुए कहा कि मैं तुम्हारा पंखा हूं, इसकी हवा अब पूरे हिंदुस्तान में जाएगी. मोदी सरकार ‘मेक इन इंडिया’ का दावा करती है, लेकिन भारतीय कंपनी पेट्रोनेट ने अमेरिकी कंपनी टेलुरियन में तकरीबन 17 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया है, फिर कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में खूंटा गाड़ने आये हैं. झारखंड में हुई मॉब लिंचिंग पर झारखंड सरकार रोकथाम में  नाकाम रही है.

दिया उठो, जागो और बदलो का नारा

ओवैसी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुसलमानों को ‘उठो, जागो और बदलो’ का नारा दिया. विधानसभा चुनाव में कम से कम दस सीटें जीतने का उन्होंने भरोसा जताया और कहा अब वक्त आ गया है कि एआइएमआइएम को मजबूत बनायें. जब एक ओवैसी लोकसभा में मजलूमों की आवाज मजबूती से उठा रहा है, तो झारखंड में भी मुस्लिमों की शान ओबैसी के नुमाइंदों को असेंबली में भेजने की जरूरत है. भ्रष्टाचार मुक्त व भाजपा मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया गया.

तबरेज की पत्नी को ओवैसी ने दिया भरोसा

मॉब लिंचिंग में मारे गए सरायकेला के तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन भी अपने परिजनों के साथ असदुद्दीन ओवैसी से मिली. शाइस्ता परवीन के साथ चाचा मो मसरूर आलम भी थे. ओवैसी ने उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. ओवैसी ने शाइस्ता को आश्वस्त किया है कि मामला कोर्ट में है. उन्हें अदालत पर भरोसा है. इस संबंध में कोई राजनीतिक प्रदर्शन या विरोधप्रदर्शन करना ठीक नहीं.

पोस्टर पर कालिख पोती, थाने में शिकायत

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उलमुस्लिमीन (एआइएमआइएम) सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के कचहरी में लगे पोस्टर पर कालिखपोत दी गई. इसके बाद उनके समर्थकों ने जब इसे देखा तो हंगामा मच गया.

आनन-फानन में पोस्टर की सफाई कराई गई. इस मामले को लेकर गुस्साए लोगों ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जेल भेजने को कहा. कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कचहरी चौक स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग भी की गई है.

कांग्रेस-झामुमो और विपक्षी दल वोट कटवा

एआइएमआइएम के वक्ताओं ने कहा कि न हिन्दू के नाम पर न मुसलमान के नामपर बल्कि इंसानियत के नाम पर कौम को वोट देने की जरूरत है. कांग्रेस, झामुमो समेत अन्यविपक्षी दलों को वोटकटवा की संज्ञा दी गयी और कहा गया कि एआइएमआइएम गंगा-जमुनी तहजीबव भाईचारगी का पैरोकार है. आजादी के पहले लाखों मुस्लिम भाइयों ने इस मिट्टी के लिए कुर्बानियां दी. आज भी मुसलमान सभी सम्प्रदाय के लोगों के साथ मोहब्बत बांटना चाहते है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदेश कांग्रेस धूमधाम से मनाएगी महात्मा गांधी की जयंती, निकाली जाएगी पदयात्रा

Next Post

कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

Next Post
कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

कांग्रेस बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को उखाड़ फेंकने का दिलाया संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d