BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओवैसी ने साधा निशाना, कहा- ‘अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भी हिंसक मुहिम शुरू करेगा RSS’

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
दिल्ली पुलिस पर हो FIR : असदुद्दीन ओवैसी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान का मसला सिर उठाने लगा है. वहां स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर संबंधित जमीन उसके मालिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट को वापस सौंपे जाने के अनुरोध वाली याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर करने के बाद तो इस कड़ी में अचानक ही तेजी आ गई है. इस घटनाक्रम पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्‍तेहादुल मुसलमीन के असदुद्दीन ओवैसी ने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है.

‘संघ के इरादे मजबूत‘

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया है, ‘जिस बात का डर था वही हो रहा है. बाबरी मस्जिद से जुड़े फैसलों की वजह से संघ परिवार के लोगों के इरादे भी मज़बूत हो गए हैं. याद रखिए, अगर आप हम अभी भी गहरी नींद में रहेंगे तो कुछ साल बाद संघ इस पर भी एक हिंसक मुहिम शुरू करेगी कांग्रेस भी इस मुहिम का एक अटूट हिस्सा बनेगी.’ उन्‍होंने लोगों से संघ परिवार से सतर्क रहने को कहा है. ओवैसी पहले भी मोदी सरकार के कई मसलों पर तीखी प्रतिक्रिया देते आए हैं. इस बार भी उन्होंने बिहार में चुनाव से पहले घ्रुवीकरण करता बयान दिया है.

‘गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे‘

ओवैसी ने कहा, ‘पूजा का स्थान अधिनियम 1991, पूजा के स्थान को बदलने से मना करता है. गृह मंत्रालय को इस अधिनियम का प्रशासनिक अधिकार सौंपा गया है, इसकी प्रतिक्रिया कोर्ट में क्या होगी? शाही ईदगाह ट्रस्ट श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ ने अक्टूबर 1968 में इस विवाद को हल किया. अब इसे पुनर्जीवित क्यों करें?’ गौरतलब है कि लखनऊ की वकील रंजना अग्निहोत्री छह अन्य लोगों ने सोमवार को जिला न्यायाधीश साधना ठाकुर की अदालत में यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील हरीशंकर जैन विष्णु जैन के माध्यम से दाखिल की थी.

https://bnnbharat.com/murari-jalan-became-the-new/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम हमारी एक-एक इंच जमीन को लेकर सजग, कोई इसे नहीं ले सकता: अमित शाह

Next Post

बारिश-बाढ़ का कहर जारी, अब तक 50 लोगों की मौत

Next Post
बारिश-बाढ़ का कहर जारी, अब तक 50 लोगों की मौत

बारिश-बाढ़ का कहर जारी, अब तक 50 लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d