BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोहन भागवत के दो बच्चों की नीति वाले बयान को लेकर ओवैसी ने साधा निशाना

by bnnbharat.com
January 19, 2020
in समाचार
मोहन भागवत के दो बच्चों की नीति वाले बयान को लेकर ओवैसी ने साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

निजामाबाद:  एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों की नीति वाले बयान को लेकर  निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस देश में वास्तविक समस्या बेरोजगारी है, जनसंख्या नहीं.

ओवैसी ने तेलंगाना नगर निगम चुनावों से पहले निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शर्म करें. मेरे दो बच्चे हैं और भाजपा के कई नेताओं के भी दो या दो से ज्यादा बच्चे हैं. आरएसएस ने हमेशा कहा है कि मुस्लिम आबादी को नियंत्रित करना होगा. इस देश की असली समस्या बेरोजगारी है, न कि जनसंख्या.

ओवैसी ने भागवत से सवाल किया कि देश में ऐसे कितने युवा हैं, जिन्हें नौकरी मिली. उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर नौकरियों की कमी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में रोज 36 युवाओं ने आत्महत्या की.

आज भारत में जनसांख्यिकीय लाभांश किसी अन्य देश में नहीं देखा जा सकता है. आप पांच साल के कार्यकाल में किसी को भी नौकरी नहीं दे सकते. यही कारण है कि आरएसएस ‘दो बच्चों की नीति लाने के लिए जोर दे रहा है. भारत की 60 फीसदी आबादी 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों की है.

उन्होंने भागवत से पूछते हुए कहा कि आज की रिपोर्ट यह है कि 2018 में रोज 35 बेरोजगारों ने आत्महत्या की है और रोजगार वाले 36 लोगों ने आत्महत्या की है. इस पर आप क्या कहेंगे?

बता दें कि भागवत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की चार दिवसीय दौरे पर हैं. एक दिन पहले यहां भागवत ने कहा था कि देश के समुचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए दो बच्चों के लिए कानून लाया जाना चाहिए. इसे उन्होंने संघ का अगला एजेंडा बताया था.

ओवैसी की पार्टी बोधन और निजामाबाद से चुनाव लड़ेगी

असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को एलान किया कि उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) 2023 में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बोधन और निजामाबाद निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिसकर्मी ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

Next Post

वेदांत मिशन स्कूल संचालिका रीना साहू ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

Next Post
वेदांत मिशन स्कूल संचालिका रीना साहू ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

वेदांत मिशन स्कूल संचालिका रीना साहू ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d