नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में बढ़ता ही जा रहा है. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ाने के लिए कई लोग सोशल मीडिया पर तबलीगी जमात को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. एक ऐसे ही ट्वीट पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है.
असदुद्दीन ओवैसी ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.
Also Read This: 24 घंटे में 2000 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करके लिखा, “बिना किसी प्लानिंग के लागू किए लॉकडाउन और COVID-19 के लिए किए गिए मामूली उपाए से निपटने की कोशिशों की आलोचना से बचने का मिलाजुला प्रयास किया जा रहा है. BJP के प्रचारकों को मालूम होना चाहिए कि वे व्हाट्सऐप फॉरवर्ड के जरिए कोरोना वायरस को नहीं हरा सकते. ना ही ‘मुस्लिमों को बलि का बकरा बनाना कोरोना की दवा है और ना ही यह पर्याप्त टेस्टिंग का ऑप्शन है.”

