BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची नगर निगम नागरिक सुविधा फंड से खरीदी जाएगी ऑक्सीजन सिलेंडर और लकड़ी

by bnnbharat.com
April 19, 2021
in समाचार
नए वर्ष में निगम परिषद की पहली बैठक रही हंगामेदार, आधे घंटे के लिए करना पड़ा स्थगित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची नगर निगम ने सोमवार को ऑनलाइन स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की. गूगल मीट पर हुई इस  बैठक में तय किया गया कि रांची नगर निगम नागरिक सुविधा फंड से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदेगी. ताकि नागरिकों को जरूरत पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके.

साथ ही श्मशान घाट में नगर निगम अपने फंड से लकड़ी खरीदेगी. ताकि लोगों के शवों का अंतिम संस्कार करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए. शहर के सभी कब्रिस्तान में जेसीबी की मुफ्त व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि कब्र खोदने में नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक रांची नगर निगम में सोमवार को दोपहर में हुई. इस बैठक में सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे. ऑक्सीजन सिलेंडर कितना खरीदा जाएगा और इसे किस तरह लाभुकों तक पहुंचाया जाएगा. इसका फैसला बाद में अधिकारी बैठक कर करेंगे. बैठक में तय हुआ है कि हर वार्ड में एक-एक सैनिटाइजिंग गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी.

यह सैनिटाइजिंग गाड़ी किराए पर ली जाएगी. इसके अलावा नगर निगम दो एंबुलेंस भी खरीदने जा रहा है और दो छोटे वाहन भी खरीदे जाएंगे, जो कोरोना से लडने में मदद करें. सभी वार्ड कार्यालय में पेरासिटामोल और विटामिन सी के अलावा मल्टी विटामिन सी की गोली भी उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि गरीबों को बुखार खांसी होने पर उन्हें यह दवाएं मुफ्त बांटी जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनोखा: NASA ने हासिल की नई सफलता, मंगल ग्रह पर उड़ाया हेलीकॉप्टर

Next Post

LAC विवाद: राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही केंद्र सरकार- राहुल गांधी

Next Post
सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही हैः राहुल गांधी

LAC विवाद: राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही केंद्र सरकार- राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d