रांची: अनुसूचित जाति हरिजन नायक समाज कल्याण संस्थान की ओर से आज सुबह 10 बजे से कांटा टोली व कोकर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन जांच अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसमें लोगों कS पल्स एवं ऑक्सीजन लेवल की जांच की गयी. इस दौरान मास्क का भी वितरण किया गया. इसमें अध्यक्ष दुखू मछुआ, तिलोकी नायक ,अमित नायक व विकास मछुआ आदि ने महत्वरपूर्ण भूमिका निभायी.

