BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प. बंगाल में बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है-तेजस्वी यादव

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
प. बंगाल में बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है-तेजस्वी यादव
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई में इलाजरत मंत्री जगरनाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिये बात की, जल्द स्वस्थ होने की कामना
रांची
:- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कुछ भी कर लें, वहां उनकी दाल नहीं गलने वाली है. अपने पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव रविवार को पटना वापस लौटने के पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गयी है, सभी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने और संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार में भी पार्टी प्रत्याशियों के साथ चुनाव में प्रदर्शन को लेकर समीक्षा होगी.
इधर, झारखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को रांची में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने मुलाकात की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चेन्नई में इलाजरत मंत्री जगरनाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. तेजस्वी यादव ने जगरनाथ महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की. मौके पर झारखंड सरकार के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे. इस मौके पर कृषिमंत्री बादल ने तेजस्वी यादव से कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में हारे नहीं है, जितने विरोधियों की जीत के चर्चे नहीं है, उतनी उनकी हार की चर्चा है. असलियत में तो तेजस्वी जीते है, वे एक बेमिशाल युवा नेता है.
कृषि मंत्री बादल ने राजद ने तेजस्वी यादव को मोमेंटो प्रदान किया, साथ ही उनसे आग्रह किया कि वह देवघर स्थित बाबा मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर का दर्शन करने जल्द से जल्द आएं. मंत्री बादल ने बताया कि तेजस्वी यादव ने झारखंड सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की सराहना की, विशेषकर किसानों के लिए धान क्रय केंद्र की व्यवस्था और बोनस के साथ खरीद के फैसले का स्वागत किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री सपरिवार पहुंचे तारापीठ मंदिर, पूरे विधि-विधान से की पूजा अर्चना

Next Post

पासवा ने निजी स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी किया

Next Post

पासवा ने निजी स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d