BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोनिया और मनमोहन पहुंचे तिहाड़ जेल, चिदंबरम से की मुलाकात

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in समाचार
सोनिया और मनमोहन पहुंचे तिहाड़ जेल, चिदंबरम से की मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम से मिलने पहुंचीं. उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे. इससे पहले सोमवार को ही कार्ति चिदंबरम भी पिता से मिलने तिहाड़ पहुंचे. बता दें कि चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया घोटाला मामले में फिलहाल तिहाड़ में हैं. उन्हें 3 अक्टूबर तक सीबीआई की न्यायिक हिरासत में रखा गया है. चिदंबरम की जमानत अर्जी पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. सीबीआई ने जमानत का यह कहते हुए विरोध किया है कि चिदंबरम देश छोड़कर भाग सकते हैं.

चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने वित्त मंत्री के पद पर रहते साल 2007 में रिश्वत लेकर आईएनएक्स मीडिया को 305 करोड़ रुपये लेने के लिए विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से मंजूरी दिलाई थी. इस मामले में चिदंबरम सीबीआई और ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं.

इससे पहले 18 सितंबर को भी कार्ति चिदंबरम अपने पिता से मिलने के लिए तिहाड़ जेल गए थे. उस वक्त उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने भी पी चिदंबरम से मुलाकात की थी.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कोर्ट ने 20 सितंबर को पी. चिदंबरम को झटका देते हुए उनकी न्यायिक हिरासत तीन अक्टूबर तक बढ़ा दी थी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस में कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरास्त में भेजा था. पांच सितंबर से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह छाबड़ा का निधन

Next Post

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज

Next Post
6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d