BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पी चिदंबरम ने उपभोक्ता खर्च पर पर आंकड़े दबाने के आरोप में केंद्र सरकार पर साधा निशाना

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
पी चिदंबरम ने उपभोक्ता खर्च पर पर आंकड़े दबाने के आरोप में केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली:  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम ने उपभोक्ता खर्च पर आंकड़े दबाने के आरोपों के मद्देनजर रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सूचना का अधिकार है जिसका सरकार पालन करती है. चिदंबरम का यह बयान उस खबर के बाद आया है जिसमें राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा कराये गये ताजा उपभोक्ता व्यय सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया गया कि 2017-18 में चार दशक से अधिक समय में पहली बार उपभोक्ता खर्च में गिरावट आई है जिसकी मुख्य वजह ग्रामीण क्षेत्र में कम होती मांग है.

खबर में यह दावा भी किया गया कि एनएसओ की रिपोर्ट इस साल 19 जून को जारी करने के लिए स्वीकृति दी गयी थी लेकिन सरकारी एजेंसी ने प्रतिकूल आंकड़ों के कारण इसे रोक लिया. भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में जेल में बंद चिदंबरम ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘पिछले साल रोजगार पर आंकड़े छिपाये गये. अब उपभोक्ता खर्च पर आंकड़ों को दबाया जा रहा है. यह सूचना का अधिकार है जिसे सरकार निभाती है.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में पत्रकार आतिश तासीर तथा एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल से लड़ाई से हाथ पीछे नहीं खींचने को भी कहा. चिदंबरम की ओर से उनके परिवार ने ट्वीट किया, ‘‘आतिश तासीर और आकार पटेल निश्चिंत रहें. धमकाने में न आएं, लड़ाई नहीं छोड़ें.’’ गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह ब्रिटिश लेखक तासीर का ओसीआई कार्ड निरस्त करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने पिता के पाकिस्तानी होने के तथ्य को छिपाया.

सीबीआई ने शुक्रवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया और उसके तीन सहयोगी संगठनों के खिलाफ 36 करोड़ रुपये के विदेशी चंदे से संबंधित मामले में कानून के कथित उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुविधा पोर्टल पर राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों के मिले आवेदनों को जल्द करें निष्पादित

Next Post

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का बीजेपी पर तंज : सिल्ली से भी दें उम्मीदवार, सभी सीटों पर लड़ने के लिए भाजपा को बधाई

Next Post
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का बीजेपी पर तंज : सिल्ली से भी दें उम्मीदवार, सभी सीटों पर लड़ने के लिए भाजपा को बधाई

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का बीजेपी पर तंज : सिल्ली से भी दें उम्मीदवार, सभी सीटों पर लड़ने के लिए भाजपा को बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d