मुंगेर: जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने हलिमपुर गांव पहुंचकर आवास योजना से वंचित लाभुक से मिलकर आवास देने का आश्वासन दिया. जमालपुर प्रखंड के हलिमपुर गांव में रिक्सा चला कर जीवन व्यतीत कर रहे पच्चु मंडल को आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से वे बहुत दुखी थे. इसी बीच बीडीओ राजीव कुमार ने इंद्र पूर्वी पंचायत के मुखिया हेमलता देवी के साथ पच्चु मंडल के घर पर पहुंचे. जहां उन्होंने जर्जर आवास को देखकर लाभुक से पूछताछ की.
लाभुक ने बताया कि वर्ष 2016-17 में मेरा नाम सूची में था परंतु पच्चु मंडल के जगह पप्पु मंडल होने के कारण आवाज का लाभ मुझे नहीं दिया गया. घर जर्जर होने के कारण पूरे परिवार के लोग दयनीय स्थिति में रहते हैं. बीडीओ राजीव कुमार ने आवास का भौतिक सत्यापन करने के बाद उन्हें आश्वासन देकर कहा कि आवास प्लस का ऑप्शन आते ही उनका नाम शामिल कर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा.

