BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

79 की हुई पद्मश्री हेलन, जानें कुछ खास…

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
79 की हुई पद्मश्री हेलन, जानें कुछ खास…
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: अगर बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल हेलन को कहा जाए तो गलत नहीं होगा. आज हेलन उम्र के 79वें पड़ाव पर पहुंच गई हैं. हेलन को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहब्बतें’ में देखा गया था. 17 साल हो गए, उन्हें लाइम लाइट से दूर हुए. कभी-कभी अपने परिवार के साथ किसी फंक्‍शन में नजर आ जाती हैं. भारतीय सिनेमा में आइटम सॉन्ग करने की शुरुआत हेलन ने ही की थी. एंग्लो इंडियन हेलन जब तक फिल्मों में रहीं, उनका स्टारडम कम नहीं हुआ.

अपने डांस से हेलन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको निजी जिंदगी की ऐसी असलियत बताएंगे जहां सिर्फ अंधेरा था. हेलन फिल्मी पर्दे पर थिरकती हुई सबका मन मोह लेती थीं. चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली हेलन की जिंदगी में कभी सिर्फ मायूसी थी. हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था. उनकी मां बर्मा की थीं. हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी. 

पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली. इसके बाद हेलन ने अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन अपना लिया. लेकिन वर्ल्ड वॉर II में रिचर्डसन की मौत हो गई. जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया. यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा. हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे. तब ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर पर रखा और खाना दिया.

वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दी. इस दौरान हेलन की प्रेग्नेंट मां का मिसकैरेज हो गया. जिस ग्रुप के साथ हेलन का परिवार मुंबई जा रहा था. उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए. मुंबई की मंजिल अभी दूर थी. इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में रुकने फैसला किया. वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं.

हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया. लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था. कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं. हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं. तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई. हेलन के आते ही कुकु का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली.

19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ में बड़ा ब्रेक मिला. इस फिल्म के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ ने हेलन की किस्मत बदल दी. इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बनकर सामने आईं. हेलन 60 के दशक की सेक्स सिंबल मानी जाने लगीं. हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. वो जब भी घर से बाहर निकलती थीं तो बुर्का पहनती थीं.

बेहद सुंदर होने की वजह से वो छेड़छाड़ की शिकार भी होती थीं. 1957 में हेलन ने अपने 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली. लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई. हेलन ने पीएन अरोड़ा से ‌इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वो उनके पैसे उड़ाते थे. हेलन फिल्मों से अच्छी कमाई करती थीं. उनके पति इसी का फायदा उठाते थे. पति के खर्च के चलते हेलन दिवालिया हो गईं.

यहां तक कि उनका अपार्टमेंट भी किराया ना देने के चलते सीज कर दिया गया. पति को तलाक देने के बाद हेलन ने अकेले जिंदगी की जंग लड़ी. 1962 में फिल्म ‘काबिल खान’ के दौरान हेलन की मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई. सलीम खान हेलन को देखते ही उन्हें दिल दे बैठे. सलीम खान ने हेलन को फिल्में दिलाने में मदद की. लेकिन वो पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उनकी पत्नी सुशीला ने इस पर आपत्ति जताई. इसके बावजूद सलीम ने हेलन से शादी की.

कुछ समय की नाराजगी के बाद सुशीला और उनके बच्चों ने हेलन को अपना लिया. अब सलमान खान भी उन्हें मां का दर्जा देते हैं. 1971 में हेलन ने अपनी मां और भाई-बहनों को हमेशा के लिए छोड़ दिया. क्योंकि उनकी मां अपने ही ड्राइवर के साथ भाग गई थीं. उनकी मां का निधन 1986 में हो गया था. हेलन ने 1983 में फिल्मों से संन्यास ले लिया था. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में गेस्ट अपीयरेंस दिया. हेलन को उनके भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रम विभाग: आठ वर्ष में 226 रोजगार मेला, 45 हजार को मिली नौकरी

Next Post

बिहार में गरजे योगी, विपक्षी दलों को घेरा

Next Post
बिहार में गरजे योगी, विपक्षी दलों को घेरा

बिहार में गरजे योगी, विपक्षी दलों को घेरा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d